Weather Update : देश में मौसम का डबल अटैक, यहां झुलसा रही भीषण गर्मी, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट
Webdunia Hindi April 23, 2026 04:43 PM

Weather Update News : देश के कई हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी झुलसा रही है तो कुछ इलाकों में बिजली, गरज-चमक, तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 24 और 26 अप्रैल को लू की स्थिति देखने को मिल सकती है, जबकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ तथा गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक लू का असर जारी रहने की संभावना है। इन इलाकों में तापमान लगातार ऊंचा बना रहेगा, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

देश के कई हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी झुलसा रही है तो कुछ इलाकों में बिजली, गरज-चमक, तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 24 और 26 अप्रैल को लू की स्थिति देखने को मिल सकती है, जबकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ तथा गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है।

ALSO READ: Weather Update : दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक लू का कहर, प्रयागराज में पारा 44 पार, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक लू का असर जारी रहने की संभावना है। इन इलाकों में तापमान लगातार ऊंचा बना रहेगा, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान चुनावी राज्य असम समेत पूरे पूर्वोत्तर भारत में मौसम काफी सक्रिय रहेगा। यहां तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की आशंका है।

दिल्ली में 'यलो अलर्ट'

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहेगा, जिससे दिन में लू और तेज गर्मी के साथ-साथ रातों में भी राहत की उम्मीद नहीं है और लोगों को लगातार गर्म हवाओं व बढ़ते पारे का सामना करना पड़ेगा। राजधानी दिल्ली में आज तीखी गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 'यलो अलर्ट' जारी किया है। आज तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, वहीं 24 और 25 अप्रैल को स्थिति और गंभीर हो सकती है।

ALSO READ: Weather Update : कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर, अकोला सबसे ज्यादा गर्म, जानें देशभर का मौसम

इन राज्यों में लू का अलर्ट

दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में 25 अप्रैल तक उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। राजस्थान में मौसम विभाग ने 24 से 26 अप्रैल तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में झुलसाने वाली लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

ALSO READ: weather update : उत्तर भारत में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं बारिश, IMD ने जारी किया नया अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 26 अप्रैल तक भीषण लू का कहर देखने को मिल सकता है। राज्य में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। झारखंड के 4 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। राज्य के उत्तर पूर्वी भाग में दुमका, जामताड़ा, धनबाद और बोकारो में लू का अलर्ट है।

यहां बारिश की चेतावनी

26 अप्रैल को असम और मेघालय में मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है। यहां तेज आंधी चलने का अनुमान है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 और 26 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है। 26 अप्रैल तक केरल, तेलंगाना, कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 25 अप्रैल तक गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
Edited By : Chetan Gour

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.