इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में जोफ्रा आर्चर ने नया इतिहास लिख दिया है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में मेडन ओवर फेंककर नया कीर्तिमान रचा। आईपीएल में पहले भी कई सारे गेंदबाज मेडन ओवर फेंक चुके हैं, लेकिन आर्चर ने कुछ खास करके दिखाया है। आर्चर आईपीएल के इतिहास में ऐसे पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने निकोलस पूरन के सामने मेडन ओवर फेंका हो।
निकोलस पूरन साल 2019 से लगातार आईपीएल में खेल रहे हैं, 1400 से अधिक गेंदों का सामना कर चुके हैं और उनके नाम 2300 से अधिक रन हैं। मगर अब तक के इतिहास में ऐसा कोई गेंदबाज नहीं था, जिसने पूरन के सामने मेडन ओवर किया हो। मगर राजस्थान रॉयल्स के आर्चर ने ऐसा कर दिखाया है।
जोफ्रा आर्चर ने यह कीर्तिमान आईपीएल 2026 के 32वें मैच में रचा। पारी के पांचवें ओवर में आर्चर गेंदबाजी करने आए। निकोलस पूरन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और आर्चर की तेजतर्रार गेंदों के सामने वो पूरी तरह संघर्ष करते दिखे। आर्चर के आईपीएल करियर का यह कुल चौथा मेडन ओवर रहा। आईपीएल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने के मामले में उन्होंने राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे नामी गेंदबाजों की बराबरी कर ली है।
pc- espncricinfo.com