आईपीएल 2026: आरआर के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर लगा जुर्माना
Indias News Hindi April 23, 2026 03:43 PM

Lucknow, 23 अप्रैल . Rajasthan रॉयल्स (आरआर) के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ Wednesday को खेले गए मुकाबले के दौरान आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के कारण मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, साथ ही एक डिमेरिट दिया गया.

Wednesday को मैच के दौरान, बर्गर आक्रामक इशारे करते हुए दिखे और एलएसजी के कप्तान पंत को शून्य पर आउट करने के बाद उनके लिए गाली-गलौज करते हुए देखे गए.

आईपीएल ने एक बयान में कहा, “Rajasthan रॉयल्स (आरआर) के तेज गेंदबाज नंद्रे बर्गर पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और Wednesday को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी जमा किया गया है.”

बयान में आगे कहा गया, “नांद्रे बर्गर ने आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध मान लिया है और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा भी मान ली है. कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का फैसला आखिरी और मानने वाला होता है.”

आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल 1 मैच के दौरान किसी दूसरे खिलाड़ी का अपमान करने वाली भाषा, हरकतें या इशारे करने या उससे आक्रामक रिएक्शन भड़काने से जुड़ा है.

आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार, चार डिमेरिट पॉइंट जमा होने पर एक सस्पेंशन पॉइंट बन जाता है, जिसके बाद उस लिमिट तक पहुंचने पर एक मैच का बैन लगता है. ये पॉइंट खिलाड़ी के रिकॉर्ड पर 36 महीने तक रहते हैं, इसलिए बर्गर को आगे सावधानी से कदम उठाने होंगे.

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआर ने 6 विकेट पर 159 रन बनाए थे. Lucknow सुपर जायंट्स 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई और 40 रन से मैच हार गई. आरआर के लिए नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए. बर्गर ने पंत के अलावा मिशेल मार्श का भी विकेट लिया.

पीएके

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.