नदिया में मोदी-मोदी की गूंज, रैली में पेंटिंग्स और फोटो लेकर पहुंचे प्रशंसक
Indias News Hindi April 23, 2026 03:43 PM

नदिया, 23 अप्रैल . पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर सरकारी कॉलेज मैदान में Thursday को Prime Minister Narendra Modi एक जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा से पहले मैदान में खासा उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है.

मैदान में Thursday सुबह से ही लोग जुटने लगे हैं. जिले के विभिन्न इलाकों से लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया. लोग हाथ में Prime Minister Narendra Modi और उनकी मां के साथ फोटो लेकर भी दिखाई दे रहे हैं, तो कोई उनकी पेंटिंग बनाकर ले आया है और Prime Minister मोदी के आने का इंतजार कर रहा है.

वहीं सुबह से ही मैदान में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी और देखते ही देखते पूरा परिसर खचाखच भर गया. सभा स्थल पर मौजूद लोग Prime Minister के संबोधन का बेसब्री से इंतजार करते नजर आए. कई समर्थक हाथों में झंडे और बैनर लेकर पहुंचे थे, जिससे माहौल पूरी तरह Political रंग में रंगा दिखाई दिया.

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले कई स्तरों पर जांच की जा रही है, जिसमें Police और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं. पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. मंच की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं और तकनीकी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखा गया है.

स्थानीय Political विश्लेषकों का मानना है कि यह रैली नदिया जिले की राजनीति पर गहरा प्रभाव डाल सकती है. पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी माहौल के बीच इस तरह की बड़ी जनसभा को काफी अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि Prime Minister अपने संबोधन में राज्य और केंद्र Government की योजनाओं, विकास कार्यों और आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दे सकते हैं.

वहीं अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पीएम Narendra Modi अपने भाषण में क्या मुद्दे उठाते हैं और उनका जनता पर कितना प्रभाव पड़ता है. क्योंकि पहले चरण का मतदान जारी है और इसका खासा प्रभाव देखने को मिल सकता है. यह रैली आने वाले दिनों में जिले की Political दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है.

पीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.