
शिमला, 23 अप्रैल . Himachal Pradesh की राजधानी शिमला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10वीं कक्षा की एक छात्रा पर पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. Police ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Police के अनुसार, यह घटना 21 अप्रैल को शिमला के संजौली क्षेत्र के पास एक गांव में हुई, जब छात्रा स्कूल से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान सुनसान जंगल वाले रास्ते में आरोपी ने उसे रोककर उसका सामान छीनने की कोशिश की. छात्रा के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के समय छात्रा की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे अन्य छात्र मौके पर पहुंचे. लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया.
घायल छात्रा को उसके साथियों ने किसी तरह सड़क तक पहुंचाया, जहां से उसे इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) ले जाया गया. फिलहाल छात्रा की हालत में सुधार बताया जा रहा है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है.
Police ने आरोपी की पहचान अक्षय ठाकुर (25), निवासी ढली, शिमला के रूप में की है. उसे घटना के दो दिन बाद Wednesday रात को गिरफ्तार किया गया. Police अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई है.
इस मामले में Police ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 64, 78 (स्टॉकिंग), 126(2) (गलत तरीके से रोकना) और 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है. इसके अलावा, पॉक्सो एक्ट की धारा 18 भी लगाई गई है. फिलहाल पीड़िता का विस्तृत बयान अभी दर्ज किया जाना बाकी है.
घटना के बाद Police प्रशासन सतर्क हो गया है. शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए स्कूलों के आसपास, पार्किंग स्थलों, सुनसान इलाकों और ऐसे स्थानों पर गश्त बढ़ा दी गई है, जहां नशेड़ियों के जुटने की आशंका रहती है.
गौरतलब है कि यह घटना हाल ही में Himachal Pradesh के मंडी जिले में एक कॉलेज छात्र की हत्या के बाद सामने आई है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है.
–