
नोएडा, 23 अप्रैल . ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने कथित रूप से अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.
जानकारी के अनुसार, गुड्डू पासवान उर्फ गोलू (30) अपनी लिव-इन पार्टनर ज्योति के साथ तुगलपुर में किराए के मकान में रह रहा था. दोनों पिछले करीब तीन वर्षों से यहां रह रहे थे और आसपास के लोगों को खुद को पति-पत्नी बताकर साथ रह रहे थे. मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को कमरे से तेज बदबू आने लगी. इसके बाद उन्होंने Police को सूचना दी. सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना Police मौके पर पहुंची.
Police ने पाया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था. कमरे के भीतर गुड्डू का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि पास में ही ज्योति का शव जमीन पर पड़ा था. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि गुड्डू ने पहले ज्योति की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
हालांकि, Police ने स्पष्ट किया है कि घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी. बताया जा रहा है कि ज्योति एक निजी अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करती थी, लेकिन वह पिछले 20 दिनों से काम पर नहीं जा रही थी.
वहीं, गुड्डू के पास कोई स्थायी रोजगार नहीं था. स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर आर्थिक तंगी को लेकर विवाद होता रहता था. हाल के दिनों में यह विवाद और बढ़ गया था, जिससे उनके संबंधों में तनाव आ गया था. Police ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं. साथ ही, दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.
Police अधिकारियों के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके.
–
पीकेटी/डीकेपी