पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए BJP ने झोंकी ताकत, शाह बोले- 'दीदी के गुडों' की नहीं खैर
एबीपी लाइव April 25, 2026 03:12 AM

Bengal Assembly Election 2026:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे चरण के लिए बीजेपी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंगलगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए बंगाल की सत्ताधारी सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने बंगाल की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि 'आप बीजेपी की सरकार बना दो, दीदी लोग, हर महीने आपके अकाउंट में 3 हजार रुपये बीजेपी भेज देगी.'

अमित शाह ने कहा कि 'हर बेरोजगार युवाओं के अकाउंट में भी हम 3 हजार जमा करा देंगे'. गौरतलब है कि इससे पहले गृह मंत्री ने भाजपा की बंगाल टीम ने अपना आकलन किया है. इसके आधार 152 सीटों में से भाजपा के 110 से अधिक सीटें जीतने वाले हैं. 

क्या हैं अमित शाह के बड़े ऐलान?

अमित शाह ने रैली के दौरान कुछ अहम ऐलान किया जो कुछ इस तरह है:  युवाओं को प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए अमिट शाह ने प्रत्येक छात्राओं 15 हजार उनके खाते में डालाने का वादा किया. 

किसानों को पहले 6 हजार रुपये सम्मान निधि मिलता था जिसको उन्होंने बढ़ाकर 9 हजार करने का दावा किया. उन्होंने ये भी कहा कि 'मछुआरा भाइयों को 9 हजार देने का काम बीजेपी सराकर करेगी.' महिलाओं से वोट की अपील करते हुए उन्होंने कहा 'हर महीने आपके अकाउंट में 3 हजार रूपये बीजेपी भेज देगी, और हर बेरोजगार युवाओं के अकाउंट में भी हम 3 हजार जमा करा देंगे.'

अमित शाह ने ममता बनर्जी के लिए ये क्या कह डाला?

अमित शाह ने आर जी कर मेडिकल कॉलेज में हुए जघन्य वारदात पर कहा कि 'संदेशखाली का अन्याय, आर जी  कर में जो हुआ वो सहन नहीं किया जा सकता है. दीदी के गुंडो ने दीदी के संरक्षण में जिनके साथ अन्याय किया. बीजेपी ने उन परिवार को टिकट देने का काम किया है.' शाह ने कहा 'दीदी ने अन्याय किया, हम इनको विधानसभा पहुंचाकर न्याय करने के अभियान की शुरुआत करेंगे.' उन्होंने फिर कहा सुंदरबन के संदेशखाली में जो बच गए हैं उनके फाइल खोल कर सलाखों के पीछे डालने का काम करेंगे. 

ऑपरेशन लोटस, राजनीति का घटिया खेल और धोखा…, राघव चड्ढा के कदम पर AAP के ये पांच आरोप

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.