देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी तटीय इलाकों को छोड़कर बाकी अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।
ALSO READ: Reliance Industries का रिकॉर्ड प्रदर्शन, FY26 में मुनाफा ₹95,754 करोड़, जियो और रिटेल ने दिखाई दमदार ग्रोथ
भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप शुक्रवार को भी जारी रहा और बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ALSO READ: Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा
राजस्थान में भीषण गर्मीजयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार गंगानगर में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री, जैसलमेर व चुरू में 43.6 डिग्री, बीकानेर में 43.5 डिग्री, पिलानी में 43.4 डिग्री व जोधपुर में 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।
ALSO READ: 7 सांसदों ने की पंजाब के साथ गद्दारी, AAP में मची तोड़फोड़ पर क्या बोले संजय सिंह
मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने तथा आगामी 2-3 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
ALSO READ: Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा
इसी तरह आगामी दिनों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा तथा 26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना भी है। Edited by: Sudhir Sharma