'पहले चरण की 125 सीटों पर बीजेपी की जीत पक्की', शुभेंदु अधिकारी ने हिंदू वोटर्स को लेकर कर दिया बड़ा दावा
पीटीआई- भाषा April 25, 2026 03:12 AM

West Bengal Assembly election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 91.78 प्रतिशत के उच्च मतदान का हवाला देते हुए अनुमान जताया कि भाजपा इस चरण की 152 सीट में से 125 सीट जीतेगी.

पहले चरण के मतदान के समापन के बाद विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी अधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में निर्णायक जनादेश प्राप्त करने वाली है.

उन्होंने सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग को श्रेय दिया. अधिकारी ने कहा, 'भाजपा इस चरण में ही लगभग 125 सीट हासिल कर लेगी.' आज पहले चरण में 3.6 करोड़ मतदाताओं में से कुल 91.87 प्रतिशत ने वोट डाला.

- आजाद भारत में पहली बार बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग, जानें क्या बोले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

 

सुवेंदु अधिकारी ने मतदान के रुझानों पर भी चर्चा की और बताया कि राज्य में सत्ताधारी दल के खिलाफ भारी जनविरोधी लहर के चलते अल्पसंख्यक वोट एकजुट होते दिख रहे हैं, लेकिन ‘‘परिणाम आने पर ही पता चलेगा कि हिंदू मतदाताओं का एक बड़ा बहुमत - लगभग 85 प्रतिशत - भाजपा के साथ है.'

यह भी पढ़ें- West Bengal Assembly Elections 2026: 'झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC वालों को लगी', पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच नादिया में बोले PM मोदी

- West Bengal Elections: ‘ये बंगाल है, नितिन नबीन भी आपको यहां...’, वोटिंग के बीच TMC सांसद महुआ मोइत्रा की BJP नेताओं को धमकी

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में पार्टी की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं और मुख्य चुनौती सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं द्वारा फैलाई जा रही धमकियों को रोकना है. अधिकारी ने कहा कि ‘निर्वाचन आयोग की सख्ती से पहले चरण में अनुशासन बनाए रखने में मदद मिली.’ उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी तरह का नियंत्रण जारी रहेगा.

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.