भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता पिछले कुछ समय में काफी बढ़ी है. ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के दौर में अब भोजपुरी के सितारे पहले से ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल कर चुके हैं और उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग भी देखने को मिलती है. ऐसे में स्टार्स मोटी फीस भी लेते हैं. क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने के मामले में टॉप 5 एक्ट्रेस कौन हैं.
अक्षरा सिंह अब सिर्फ भोजपुरी सिनेमा का ही हिस्सा नहीं हैं बल्कि वे हिंदी ऑडियंस के बीच भी काफी चर्चा में रहती हैं. वे फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ ही गाने भी गाती हैं और अपने म्यूजिक वीडियोज शेयर करती हैं. लेकिन अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें एक फिल्म के लिए 12 लाख से 18 लाख रुपये तक मिलता है. वहीं उनकी नेट वर्थ 50-60 करोड़ के बीच है.
आम्रपाली दुबे की बात करें तो वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं. आम्रपाली दुबे ने अपने करियर में खूब नाम कमाया है. वे फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 25-30 करोड़ रुपये की है.
मोनालिसा की बात करें तो वे फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं. मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने हसबेंड संग भी पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं. सूत्रों की मानें तो मोनालिसा एक फिल्म के लिए 15 लाख से 20 लाख रुपये तक लेती हैं. वहीं उनकी नेट वर्थ भी 20 से 40 करोड़ रुपये के बीच है.
रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की इंस्पायरिंग एक्ट्रेस में से एक हैं और सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर भी हैं. रानी अपनी फिल्मों के लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 से 15 लाख रुपये लेती हैं और वे भी काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 35-38 करोड़ रुपये तक की है.
काजल राघवानी भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और सोशल मीडिया पर भी उनके चाहनेवालों की कमी नहीं है. काजल भी आम्रपाली और रानी चटर्जी के समय की ही एक्ट्रेस हैं और उतना ही रुतबा भी रखती हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो काजल राघवानी एक फिल्म के लिए 15-20 लाख रुपये लेती हैं वहीं उनकी नेटवर्थ 14-16 करोड़ रुपये तक की है.