Sanjay Dutt Film: संजय दत्त ने धमाल मचाया हुआ. हर दूसरे महीने में वो किसी न किसी बड़ी फिल्म को लेकर बड़े पर्दे पर एंट्री कर लेते हैं. पहले ही उनकी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का धमाल देखने को मिल रहा है. साथ ही इस साल उनकी और भी फिल्में आने वाली हैं, जिसमें से एक मई 1 को रिलीज होगी. खैर, बीते दिन ही उन्होंने ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान किया है. जी हां, इस पिक्चर का एक वीडियो भी सामने आ गया है. लंबे बाल और खूब सारा खून खराबा… संजय दत्त ने सच में पूरा माहौल सेट कर दिया. 33 साल बाद इस अंदाज में उनकी वापसी हो रही है. पर इस फिल्म के लॉन्च इवेंट पर फैन्स को दो और फिल्मों पर खुद संजय दत्त ने अपडेट दे दिया. एक पर काम भी चल रहा है, जो उन्होंने खुद कंफर्म किया है. जानिए कौन सी फिल्म?
दरअसल लंबे वक्त से ‘मुन्ना भाई 3’ बनने की खबरें आ रही हैं, पर मेकर्स ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है. अब बीते दिन हुए ‘खलनायक 2’ के लॉन्च इवेंट पर जब संजय दत्त से यह सवाल किया, तो उन्होंने क्या बोला जानिए. वो कहते दिखे कि, ‘मुन्ना भाई’ की बात करें, तो इसके लिए आपको राजू हिरानी से पूछना होगा. राजू, प्लीज मुन्ना भाई फिर से बनाओ. दरअसल उनकी दोनों फिल्मों को लोगों का काफी प्यार मिला है.
संजय दत्त की एक और फिल्म कंफर्मयह तो अबतक आप जानते हैं कि संजय दत्त की ‘खलनायक 2’ आ रही है. पर लॉन्च इवेंट के दौरान एक्टर से ‘खलनायक’ के अलावा, उनके दूसरे किरदारों और फिल्मों पर भी बात हुई. जिसमें से एक हैं ‘वास्तव’. 1999 में आई इस फिल्म में उन्होंने रघु का किरदार निभाया था. तो इस पर संजय दत्त ने कहा कि उनकी ‘वास्तव 2’ पर काम चल रहा है. यानी कि एक्टर ने फिल्म को कंफर्म कर दिया है. इसके पहले पार्ट ‘वास्तव: द रियलिटी’ को महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया था. यह उनके बॉलीवुड डायरेक्शन की पहली फिल्म है. फिल्म में संजय दत्त के अलावा नम्रता शिरोडकर और संजय नार्वेकर ने भी काम किया था. जबकि मोहनीश बहल, परेश रावल, रीमा लागू और शिवाजी साटम भी सपोर्टिंग रोल में थे. 7 करोड़ में बनी पिक्चर ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे.
संजय दत्त का एक किस्सा सुनायाइवेंट के दौरान सुभाष घई ने बताया- संजू के साथ सबसे पहले ‘विधाता’ में काम किया. उन्होंने दिलीप कुमार के पोते का रोल किया था. सुनील दत्त ने जबरदस्ती एक्टिंग में उतारा था. वह कहते थे, ‘मैं एक्टर क्यों बनूं’, मुझे तो मोटरसाइकिल चलानी है. उस समय वह मुश्किल से 20 साल के थे. मैंने उन्हें देखा और मुझे लगा, ‘यह बेचारा तो फंस गया.’ लेकिन किसी तरह, उन्होंने दिलीप साहब के साथ काम कर लिया. मैं उनकी हर अगली फिल्म में उनकी तरक्की देख सकता था, जैसे ‘सड़क’,’साजन’, शामिल है.