6 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, Rizta बना गेम-चेंजर
TV9 Bharatvarsh April 25, 2026 05:43 PM

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ather Energy ने बिक्री के मामले में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. कंपनी ने अब तक 6 लाख से अधिक यूनिट्स की कुल बिक्री दर्ज की है, जो इसके तेजी से बढ़ते ग्राहक आधार को दिखाता है. वाहन पोर्टल के मुताबिक, Ather ने कुल 6,04,497 स्कूटर ग्राहकों तक पहुंचाए हैं. खास बात ये है कि इनमें से लगभग 3 लाख यूनिट्स सिर्फ पिछले 16 महीनों में डिलीवर की गई हैं, जो इसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को साबित करता है.

तेजी से बढ़ती डिमांड और मार्केट शेयर में उछाल

शुरुआती वर्षों (20182021) में कंपनी की बिक्री सीमित रही, जिसका एक कारण महामारी भी था. लेकिन 2022 से Ather के स्कूटरों की मांग में तेज उछाल देखने को मिला. इस साल कंपनी ने 51,811 यूनिट्स की बिक्री के साथ लगभग 8% मार्केट शेयर हासिल किया.

2023 में Ather ने पहली बार 1 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार किया और 1.26 लाख से अधिक स्कूटर बेचे. इस दौरान कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 12% हो गया. वहीं, 2025 में कंपनी ने 2,01,129 यूनिट्स की बिक्री दर्ज कर 59% की सालाना बढ़ोतरी हासिल की और 16% मार्केट शेयर तक पहुंच गई.

2026 में भी मजबूत प्रदर्शन जारी

2026 की शुरुआत में भी Ather की पकड़ मजबूत बनी हुई है. 1 जनवरी से 22 अप्रैल के बीच कंपनी ने 99,159 यूनिट्स डिलीवर किए, जिससे इसका मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 18.5% तक पहुंच गया जो अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है.

Rizta स्कूटर बना गेम-चेंजर

Ather की इस सफलता में इसका नया Rizta फैमिली स्कूटर बड़ा योगदान दे रहा है, जो कुल बिक्री का लगभग 7075% हिस्सा रखता है. अप्रैल 2024 में लॉन्च हुआ Rizta कंपनी के लिए एक रणनीतिक बदलाव साबित हुआ. ये स्कूटर खास तौर पर फैमिली यूज के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें बड़ी सीट, अधिक स्टोरेज और प्रैक्टिकल फीचर्स दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Defender जैसा दमदार लुक! निसान की नई Terrano ने मचाया धमाल, मिलेगा हाई-टेक हाइब्रिड इंजन

गर्मी के मौसम में गाड़ी के अंदर भूलकर भी न रखें पानी की बोतल! वरना हो सकता है हादसा

किफायती मॉडल और नई रणनीति

Ather के BaaS (Battery as a Service) मॉडल ने भी कीमतों को काफी कम कर दिया है, जिससे Rizta की शुरुआती कीमत करीब 76,000 रुपये तक पहुंच गई है. इस कदम ने इसे बाजार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बना दिया है और ग्राहकों की पहुंच आसान कर दी है.कुल मिलाकर, Ather Energy ने भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में मजबूत पकड़ बना ली है और लगातार अपनी ग्रोथ से नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.