उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ के बुद्धेश्वर में सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
Newsindialive Hindi April 27, 2026 04:42 AM

आज पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्थित डीबीएल लॉन,बुद्धेश्वर में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’* कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और विकास के संकल्प को दोहराया। प्रधानमंत्री के संबोधन पर मीडिया से वार्ता करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में किसान,खेल,पर्यावरण,महिला सशक्तिकरण,रोजगार,गरीब कल्याण और युवा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि आज देश इन सभी क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।उन्होंने सपा सरकार प्रमुख पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि - 2012 से2017 के मध्य उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान बदहाली के दौर में थे, उन्हें कोई राहत नहीं मिली। आज वही अखिलेश किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार के सेवा और सुशासन के9 वर्षों में व्यापक प्रगति हुई है। आज यूपी का किसान, महिला और युवा सभी खुशहाल हैं।"गाजीपुर घटना पर सख्त रुख- गाजीपुर में हुई हालिया घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाला कोई भी अपराधी बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करेगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।उपमुख्यमंत्री ने चुनावों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि: पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत से भाजपा विजय होगी और सरकार बनाएगी। श्री मौर्य जी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता के आशीर्वाद से2027 में यूपी और2029 में देश में बनेगी और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। कटु सत्य: विपक्ष को यह कड़वा सच हजम नहीं हो रहा है कि जनता एक बार फिर भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने जा रही है - श्री केशव प्रसाद मौर्य जी,उपमुख्यमंत्री।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.