उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले की नीति घाटी में स्थित टिम्मरसैंण महादेव गुफा की दिव्यता का बखान किया है। यहां प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का शिवलिंग अमरनाथ की याद दिलाता है। जानें यहां तक कैसे पहुँचें और इस अद्भुत स्थल की विशेषताएं।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, चमोली जनपद की नीती घाटी में स्थित टिम्मरसैंण महादेव गुफा आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम है। यह गुफा विशेष धार्मिक महत्व रखती है, क्योंकि यहां प्राकृतिक रूप से बर्फ से शिवलिंग की आकृति निर्मित होती है। अपने चमोली आगमन पर इस दिव्य स्थल के दर्शन अवश्य करें।
जोशीमठ से नीती गांव की दूरी लगभग 80 किमी है। इस मार्ग में ट्रांसपोर्ट सुविधाएं पर्याप्त हैं। जोशीमठ-मलारी हाईवे से तीन किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है।
edited by : Nrapendra Gupta