RCB vs DC: हेजलवुड और भुवनेश्वर का कहर, ताश के पत्तों की तरह बिखर कर 75 रन पर सिमटी दिल्ली की पारी
CricketnMore-Hindi April 28, 2026 01:43 AM

IPL 2026, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाजभुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए शुरुआती ओवरों में ही मैच का रुख तय कर दिया। नतीजा ये रहा किदिल्ली कैपिटल्स पूरी टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई।

आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला सोमवार (27 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका यह फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने डेब्यू कर रहे साहिल पारख को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर में केएल राहुल (1) और समीर रिजवी (0) को आउट कर दिल्ली को गहरे संकट में डाल दिया।

तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर कहर बरपाया और ट्रिस्टन स्टब्स (5) के साथ कप्तान अक्षर पटेल (0) को भी पवेलियन भेज दिया। चौथे ओवर में हेजलवुड ने नितीश राणा (1) को आउट कर दिया, जिसके बाद दिल्ली की हालत बेहद खराब हो गई और सिर्फ 3.5 ओवर में 8 रन पर 6 विकेट गिर गए थे।

इसके बाद काइल जैमीसन (12), डेविड मिलर (19) और अभिषेक पोरेल (30) ने कुछ रन जरूर जोड़े, लेकिन कुल मिलाकरपूरी बल्लेबाजी लाइनअप फ्लॉप रही और 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रन पर सिमट गई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार को भी 1-1 सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स की (प्लेइंग XI):साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, काइल जैमीसन। इम्पैक्ट प्लेयर:आकिब नबी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, त्रिपुराणा विजय और अभिषेक पोरेल।

Also Read: LIVE Cricket Score

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की (प्लेइंग XI):विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार इम्पैक्ट प्लेयर:जेकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.