पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को होने वाली दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सियासी माहौल गरमाया हुआ है. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर यूपी के आईपीएस और दक्षिण 24 परगना जिले का के पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा पर निशाना साधा है. वीडियो में कथित तौर पर आईपीएस अजयपाल शर्मा डांसर्स के बीच नाचते नजर आ रहे हैं.
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो वीडियो शेयर किए. पहले में एक शख्स महिला के सामने खड़े होकर ताली बजा रहा है, जबकि महिला डांस कर रही है. दूसरे वीडियो में एक आदमी महिला के पास खड़े होकर ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर थिरकता दिख रहा है. महुआ ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, 'फेयर एंड लवली बाबुआ @DripsAjaypal. आपको फेंटा कॉप स्टाइल में मस्ती करते देखकर अच्छा लगा. थंडा-थंडा कूल-कूल रहिए. बंगाल हमेशा तृणमूल है.'
Fair & lovely Babua @DripsAjaypal - good to see you enjoying yourself FantaCop style. Stay Thanda Thanda Cool Cool. Bengal is always Trinamool. pic.twitter.com/CYfJ1q3pzn
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) April 28, 2026
इससे पहले भी एक पोस्ट के जरिए महुआ ने आईपीएस पर निशाना साधा था. उन्होंने लिखा, 'मेरे फेयर एंड लवली बबुआ अजय पाल शर्मा आईपीएस, हम तो वो लोग हैं जो कैद से आपके छोटा फैंटा और बड़ा फैंटा का भी इलाज कर लेते हैं!! हीरोगिरी थोड़ा संभल के कीजिए.'
Mera Fair & Lovely babua @DripsAjaypal - Hum toh woh log hai joh kaidey se apke Chhota Fanta aur Bada Fanta ka bhi ilaaj kar lete hai!! Herogiri thoda samhaal ke kijiye. pic.twitter.com/eLOrg5bQOi
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) April 27, 2026
यूपी के आईपीएस अफसर अजय पाल शर्म को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले का पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. उनको ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के तौर पर जाना जाता है. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि 'आसपास जितने भी लोग खड़े हैं अच्छी तरह से समझ लें कि अगर बदमाशी की तो उनका अच्छे से इलाज किया जाएगा. अगर खबर आई कि किसी ने खुराफात करने की, किसी को परेशान की कोशिश की है तो उसकी अच्छे से खबर लेंगे. जहांगीर के घरवाले भी यहां हैं. उसको बता देना कायदे से, जो बार-बार खबरें आ रही हैं कि उनके लोग धमका रहे हैं तो समझ लें अच्छे से खबर लेंगे. बाद में रोना-पछताना मत.'
कौन हैं यूपी के IPS अजय पाल शर्मा? TMC प्रत्याशी को घर में घुसकर दी चुनौती, बंगाल में गरमाई सियासत