सुनीता आहूजा ने इशारों ही इशारों में कसा पति गोविंदा पर तंज, कृष्णा अभिषेक हुए हैरान
अनुराधा राज April 28, 2026 06:12 PM

गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए हैं. हाल ही में सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अगले जन्म में गोविंदा जैसा बेटा चाहिए लेकिन पति नहीं. इसी बीच अब सुनीता आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

उस वीडियो में सुनीता को लाफ्टर शेफ के सेट पर देखा जा सकता है. शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि सुनीता ने अपने पति गोविंदा आहूजा को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर कृष्णा अभिषेक के होश उड़ गए. लाफ्टर शेफ के नए प्रोमो में भारती सिंह कहती हुई नजर आईं कि शो में मामी डे मनाएंगे.

सुनीता आहूजा ने की कृष्णा अभिषेक की खिंचाई

उसके बाद एल्विश यादव को भारती सिंह बुलाती है और कहती हैं कि सुनीता आहूजा से मिलो. इस दौरान सुनीता न मजाक में कहा,'मैं इससे कोर्ट में मिलती रहती हूं.' उसके बाद अपनी मामी से कृष्णा अभिषेक कहते हैं,'आप कोर्ट में क्या करने जाती हैं.' उसके बाद सुनीता ने जवाब देते हुए कहा,'तू इतने साल से पेटीकोट में है तो मैंने नहीं पूछा तो तू मुझसे क्यों पूछ रहा है.'

:-'कभी-कभी तो ये डरावना लगता है..' पैप्स पर आखिर क्यों फूटा प्रीति जिंटा का गुस्सा, खुद किया खुलासा

इसके बाद प्रोमो में सभी लोग मजाक मस्ती करते नजर आते हैं. उसके बाद सुनीता कहती हैं,'जो हीरो होता है, वो अपनी पत्नी की इज्जत करता है. अंखियों से गोली मारता है. लेकिन जैसे ही थर्ड पार्टी में चला जाता है तो घुटनों पर गोली मारता है.' सुनीता आहूजा जैसे ही ये बात बोलती है उसके बाद कृष्णा अभिषेक हैरान हो जाते हैं.

:-प्रेग्नेंसी के बावजूद 'राका' में नहीं बदलेगा दीपिका पादुकोण का रोल, बॉडी डबल की मदद से शूट होंगे एक्शन सीन

सुनीता आहूजा ने वैसे इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया. लेकिन लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि ये बातें उन्होंने अपने पति गोविंदा के लिए ही बोली है. आपको बता दें 2024 में गोविंदा अपने घर पर थे और अचानक से उनसे गोली चल गई थी, जो उनके पैर में लगी थी. उसके बाद एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को चेक कर रहे थे तभी गोली चल गई थी.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.