IPL 2026 में ऋषभ पंत की पुरानी गर्लफ्रेंड श्रेयस अय्यर के लिए मैदान में उतरी दिखीं. उसने इसका प्रमाण भी वीडियो शेयर कर दिया. मगर इंस्टाग्राम पर जब वीडियो अपलोड किया तो एक गड़बड़ हो गई. ऋषभ पंत की पुरानी गर्लफ्रेंड ने हालांकि बाद में अपनी वो मिस्टेक सुधार ली. लेकिन, जब तक वो ऐसा करतीं, सोशल मीडिया पर उनकी की गलती वायरल हो गई. ऋषभ पंत की पुरानी यानी एक्स-गर्लफ्रेंड से यहां मतलब ईशा नेगी से है, जो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने मुल्लांपुर के स्टेडियम पहुंची थी.
पंत और ईशा अब साथ नहीं हैंऐसी खबर है कि ऋषभ पंत और ईशा नेगी को एक दूसरे से अलग हुए एक साल से ज्यादा बीत चुके हैं. दोनों अब एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी फॉलो नहीं करते.
मिस्टेक सुधारने के बाद ईशा नेगी का इंस्टाग्राम पोस्टईशा नेगी IPL 2026 के दौरान पहली बार नजर आई. उन्हें पंजाब और राजस्थान के बीच खेले मैच का लुत्फ उठाते देखा गया. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट भी किया, जिसमें वो पंजाब किंग्स का फ्लैग हाथों में लिए उसे चीयर करती दिखीं. ईशा नेगी उस पोस्ट के कैप्शन में पंजाब किंग्स को अपनी फेवरेट टीम और श्रेयस अय्यर को अपना फेवरेट कप्तान बताया. लेकिन, पंजाब किंग्स के टॉप पर रहने की इमोजी के साथ ये भी लिखा कि इस टीम के जैसा कोई नहीं.
क्या था जिसे ईशा नेगी ने सुधारा?
View this post on Instagram
A post shared by Isha Negi (@ishanegi_)
लेकिन, ये बस आधा सच है. ये बस उतनी बात है, जो ईशा नेगी ने मिस्टेक सुधारने के बाद लिखी है. पूरे सच में दिए गए कैप्शन में एक लाइन और भी थी. उन्होंने लिखा था- एक ही टेंशन था बस पंजाब टॉप से नहीं हटनी चाहिए.

मतलब, ईशा नेगी को पहले ये लग रहा था कि राजस्थान से हारते ही पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में नीचे आ जाएगी. लेकिन, जैसे ही अपनी इस गलती का उन्हें एहसास हुआ, उन्होंने उस सुधार लिया.