Ryan Rickelton Record: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में रयान रिकेल्टन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए ऐतिहासिक शतक जड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में सेंचुरी पूरी नहीं की बल्कि सनथ जयसूर्या के दो बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ डाले।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (29 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने ऐसी पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम को शानदार शुरुआत मिली। रिकेल्टन ने विल जैक्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों में 93 रन जोड़ दिए। जैक्स ने 22 गेंदों में 46 रन की तेज पारी खेली, लेकिन इसके बाद पूरा शो रिकेल्टन के नाम रहा।
रिकेल्टन ने एक छोर संभालते हुए आक्रामक अंदाज जारी रखा और सिर्फ 44 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 123 रन ठोके, जिसमें 9 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस पारी के साथ वह मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रुप से श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या (45 गेंद) और तिलक वर्मा के नाम था, जिन्होंने 45-45 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं कैमरून ग्रीन (47 गेंद) और सूर्यकुमार यादव (49 गेंद) इस लिस्ट में शामिल हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक (आईपीएल):
रयान रिकेल्टन ndash; 44 गेंद तिलक वर्मा ndash; 45 गेंद सनथ जयसूर्या ndash; 45 गेंद कैमरून ग्रीन ndash; 47 गेंद सूर्यकुमार यादव ndash; 49 गेंदइतना ही नहीं, रिकेल्टन ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनकी 123 रन की पारी मुंबई इंडियंस के लिए किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया है। उन्होंने इस मामले में भी सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2008 में 114* रन बनाए थे।
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर:
रयान रिकेल्टन ndash; 123 रन सनथ जयसूर्या ndash; 114 रन क्विंटन डी कॉक ndash; 112 रन रोहित शर्मा ndash; 109 रन रोहित शर्मा ndash; 105 रन सूर्यकुमार यादव ndash; 103 रन Also Read: LIVE Cricket Scoreरिकेल्टन की इस ऐतिहासिक पारी ने ना सिर्फ मुंबई इंडियंस को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि आईपीएल इतिहास में भी उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया।