3 Films Box Office: माइकल के आगे 'भूत बंगला' का निकल रहा दम, 'धुरंधर 2' का भी खेल खत्म! कौन सबसे आगे?
TV9 Bharatvarsh April 30, 2026 11:42 AM

3 Films Box Office: मई की शुरुआत होने जा रही है. आने वाले महीने में कई बड़ी फिल्में आ रही हैं, जिनसे उम्मीद भी बहुत ज्यादा है. पर मार्च-अप्रैल में आई फिल्मों का भौकाल अब भी थिएटर्स में देखने को मिल रहा है. जहां मार्च में रिलीज हुई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ अब भी पीछे हटने को राजी नहीं है. तो दूसरी ओर अप्रैल से ही ‘भूत बंगला’ का भौकाल देखने को मिल रहा है. लेकिन इन दोनों इंडियन फिल्मों को असली टक्कर जहां से मिल रही है, वो है- माइकल. हाल ही में भारत में माइकल जैक्सन की फिल्म रिलीज हुई है. जिसे बेशक नेगेटिव रिव्यू मिले हों, पर दुनियाभर की ऑडियंस ने फिल्म को प्यार दिया है. अब भारत में क्या हाल है, जानिए.

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जिस फिल्म का कब्जा है, वो रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ही है. यह न सिर्फ इस साल की सबसे बड़ी पिक्चर बन गई है. बल्कि सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइज भी है, जिन दो फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. खैर, अब बताते हैं कि माइकलके आने के बाद कैसे भूत बंगला को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है.

माइकल का जलवा, सबको दी मात!

सिर्फ 4 दिन में ही ‘माइकल’ इस साल की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. 13 मिलियन डॉलर अकेले पेड प्रीव्यू से ही छाप लिए थे. जहां नॉर्थ अमेरिका से 122 मिलियन डॉलर का कारोबार किया. साथ ही ओपनिंग वीकेंड में यूएस और कनाडा से 97 मिलियन डॉलर कमाए थे. फिल्म पहले ही दुनियाभर से 2000 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. पर भारत में भी पीछे नहीं है. छठे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से पिक्चर ने 2.30 करोड़ रुपये कमाए हैं. साथ ही अबतक टोटल 23.45 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जो कि ग्रॉस 28.07 करोड़ रुपये होता है. शनिवार और रविवार को 5 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी.

‘भूत बंगला’ को कैसे पहुंचाया नुकसान?

दरअसल ‘माइकल’ इस वक्त भारत में रिलीज नहीं होती, तो अक्षय की फिल्म का बिजनेस और ज्यादा रहता. इस फिल्म ने भूत बंगला के बिजनेस को काफी नुकसान पहुंचाया है. बेशक वीक डेज में यह पिक्चर माइकल से ज्यादा छाप रही है, पर यह और भी ज्यादा रह सकता था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन 3.80 करोड़ कमाए हैं. जबकि भूत बंगला के रहते हुए भी माइकल 2 करोड़ से ज्यादा कमाकर ले गई. फिल्म ने 124.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में भी एंट्री करने वाली है.

‘धुरंधर 2’ का पूरा खेल बिगड़ा!

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 42 दिन कंप्लीट हो चुके हैं. और छठे बुधवार को फिल्म ने 1 करोड़ कमाए हैं, जो कि अब 40 दिन बाद ज्यादा ही है. पर फिल्म ने सोचा होगा कि ‘भूत बंगला’ के साथ अपना बिजनेस भी बढ़ाती रहेगी. जो कि हो भी रहा था, लेकिन माइकल के आने के बाद पूरा खेल बिगड़ गया. धुरंधर 2 ने 1782 करोड़ का कारोबार अकेले दुनियाभर से कर लिया है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.