ICSE 10th, ISC 12th Result 2026 Out: आईसीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, डिजिलॉकर पर ऐसे देखें नतीजे
TV9 Bharatvarsh April 30, 2026 03:43 PM

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. हालांकि बोर्ड ने टॉपर्स के नामों का ऐलान नहीं किया है, क्योंकि दो साल पहले बोर्ड ने इसपर रोक लगा दी थी. परीक्षा में शामिल हुए छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर अपना परिणाम देख सकते हैं.

इस साल ICSE की परीक्षा 17 फरवरी से 30 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि ISC की परीक्षा 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. काउंसिल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सभी केंद्रों पर ICSE और ISC 2026 की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं.

ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

  • सबसे पहले सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट्स cisce.org या results.cisce.org पर जाएं.
  • फिर कोर्स कोड (ICSE या ISC), उम्मीदवार UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
  • उसके बाद ICSE और ISC 2026 के परिणाम देखने के लिए परिणाम दिखाएं बटन पर क्लिक करें.
  • अब कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं का CISCE रिजल्ट देखें.
डिजिलॉकर पर कैसे देखें ICSE, ISC रिजल्ट?
  • सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें.
  • फिर डैशबोर्ड पर ‘एजुकेशन’ सेक्शन में जाएं.
  • उसके बाद ‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE)’ चुनें.
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे कि मार्कशीट या उत्तीर्ण प्रमाण पत्र चुनें.
  • उसके बाद आगे बढ़ने के लिए जरूरी डिटेल्स भरें.
  • अब मार्कशीट को डाउनलोड करके भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें.
पिछले साल हरियाणा ने किया था शानदार प्रदर्शन

साल 2025 में CISCE की दोनों बोर्ड परीक्षाओं में हरियाणा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक था, जहां ICSE 10वीं के छात्रों का पासिंग प्रतिशत 99.81 फीसदी और ISC 12वीं के छात्रों का पासिंग प्रतिशत 99.90 फीसदी रहा था. वहीं, पिछले साल उत्तर प्रदेश में ICSE का पासिंग प्रतिशत 98.40 फीसदी और ISC का पासिंग प्रतिशत 98.82 फीसदी रहा था, जबकि आंध्र प्रदेश में 5,310 छात्रों ने ICSE परीक्षा दी थी, जिसमें पासिंग प्रतिशत 99.42 फीसदी रहा था, जबकि 530 छात्रों ने ISC परीक्षा दी थी और उनका पासिंग प्रतिशत 99.06 फीसदी रहा था.

ये भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब होगा जारी? jacresults.com पर ऐसे कर सकेंगे चेक

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.