उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां तेज़ डीजे की आवाज़ से कथित तौर पर 140 मुर्गियों की मौत हो गई। पोल्ट्री फार्म मालिक ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
ALSO READ: MP के जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में क्रूज डूबा, 30 लोग थे सवार, 4 शव बरामद
बताया जा रहा है कि यह घटना 25 अप्रैल की रात की है। उस समय गांव में स्थानीय निवासी बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की बारात गुजर रही थी। यह बारात कुदवार क्षेत्र के राम भद्र पुरवा से आई थी, जिसमें तेज़ आवाज़ में डीजे बजाया जा रहा था।
गांव के पास स्थित “साबिर अली पोल्ट्री फार्म” के संचालक साबिर अली ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे बारात उनके फार्म के सामने से गुज़री। उनके मुताबिक, डीजे की तेज़ और उच्च-डेसीबल आवाज़ से मुर्गियां घबरा गईं।
ALSO READ: Donald Trump बोले- 'तूफान आ रहा है, जो रुकेगा नहीं', पोस्ट से बढ़ी हलचल, आखिर क्या है CENTCOM का Plan
साबिर अली का कहना है कि तेज़ शोर के कारण मुर्गियां घबराहट में आ गईं और आवाज़ को सहन नहीं कर पाईं, जिसके चलते 140 मुर्गियों की मौत हो गई। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि डीजे की आवाज़ बेहद तेज़ थी, जिससे पोल्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और यह घटना हुई।