MP के जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में क्रूज डूबा, 29 लोग थे सवार, 4 शव बरामद, 15 को बचाया
Webdunia Hindi May 01, 2026 12:43 AM

मध्यप्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा हो गया। यहां बरगी डेम में क्रूज डूब गया। इसमें 29 लोग सवार थे। 15 लोगों को बचा लिया गया है। 4 शव बरामद किए गए हैं। घटनास्थल पर जबलपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीआरएफ तथा अन्य बचाव दल मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य सतत रूप से संचालित किए जा रहे हैं। पहले क्रूज में 30 से ज्यादा लोगों के होने की जानकारी आई थी।

ALSO READ: Exit Poll : टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में BJP 192 सीटों पर आगे, TMC को बड़ा झटका

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। अब तक 4 शव मिलने की पुष्टि हुई है। जबकि 10 लापता है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक आए तेज तूफान के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया।Edited by : Sudhir Sharma
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.