बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा! भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम से निकलीं ममता बनर्जी, बोलीं- EVM लूटने नहीं देंगे; BJP भड़की
TV9 Bharatvarsh May 01, 2026 05:42 AM

पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है. गुरुवार को टीएमसी नेताओं ने स्ट्रॉन्ग रूम में गड़बड़ी का आरोप लगाया. इस दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. टीएमसी ने दावा किया कि कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में रखे बैलेट बॉक्स के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. इसको लेकर टीएमसी के वरिष्ठ नेता डॉ. शशि पांजा और कुणाल घोष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्टेडियम के बाहर धरने पर बैठ गए थे.

वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम पहुंच गईं, जहां उनकी विधानसभा सीट भवानीपुर की इवीएम मशीनें रखी हुई हैं. स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर निकलकर ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल उन्हें स्ट्रॉन्ग रूम में नहीं जाने दे रहे थे. बाद में वह इजाजत लेकर अंदर गईं.

स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर निकलकर उन्होंने ईवीएम में छेड़छाड़ और धांधली का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम और मतगणना लूटने की कोशिश की जाएगी तो हम लड़ेंगे. अगर गड़बड़ी हुई तो हम लड़ेंगे.

#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Chief Minister Mamata Banerjee says, “There is a strong room here for EVMs… We found that in many places, manipulation is taking place… When I saw the CCTV on TV, I thought I should also go and see it. Initially, the Central Forces https://t.co/uESOjFgr6w pic.twitter.com/hP5tCzorcI

— ANI (@ANI)

बीजेपी ने जताया कड़ा विरोध

भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी खुद उम्मीदवार हैं और उनके मुकाबले में बीजेपी की ओर से शुवेंदु अधिकारी मैदान में हैं. ममता के स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचने पर बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता भी मौके पर डटे रहे और उन्होंने साफ किया कि जब तक ममता बनर्जी वहां से नहीं हटेंगी, वे भी पीछे नहीं हटेंगे.

शुवेंदु अधिकारी के प्रतिनिधि और वकील सूर्यनील दास इस दौरान स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर भड़क गए. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का स्ट्रॉन्ग रूम में जाना असंवैधानिक है. उन्हें अंदर जाने की मंजूरी कैसे दे दी गई. इस मुद्दे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

वहीं भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के वाहन का रास्ता रोक दिया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि गाड़ी में कुछ है. ममता बनर्जी अपने साथ कुछ लाई हैं. इसको आगे नहीं जाने दिया जाएगा. हालांकि विरोध प्रदर्शन और पुलिस की मौजूदगी के बीच बाद में वह सुरक्षित तरीके से वहां से रवाना कर दिया गया.

#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Kolkata: BJP workers block the movement of a TMC vehicle in Bhabanipur assembly constituency.

One of them says, “There is something in the vehicle. Mamata Banerjee has brought something in her vehicle. The vehicle will not be allowed to pic.twitter.com/iuawmsAqY7

— ANI (@ANI)

कोलकाता में कुणाल घोष का धरना खत्म

इधर कई घंटे चले हंगामे और धरने के बाद शशि पांजा और कुणाल घोष ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया. इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग को जमकर घेरा. उन्होंने कहा, BJP और चुनाव आयोग के अधिकारी पार्टी के संबंधित प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना बैलेट बॉक्स खोलने की कोशिश की. कुणाल घोष ने कहा कि धरना भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन उनकी टीम अब 24 घंटे मशीनों की निगरानी करेगी. दूसरी ओर, राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है.

VIDEO | Kolkata: West Bengal CEO Manoj Kumar Agarwal says, “If anyone breaches security until the result is announced, then stringent action will be taken against the person.”

(Full video available on PTI Videos- https://t.co/n147TvrpG7)#AssemblyPollsWithPTI pic.twitter.com/ekyTdEmFZt

— Press Trust of India (@PTI_News)

टीएमसी ने लगाए गंभीर आरोप

टीएमसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिना हमारी जानकारी के स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास हलचल हो रही है, जो कि गलत है. बता दें कि सिर्फ कोलकाता ही नहीं, दुर्गापुर में भी माहौल गर्म है. वहां स्ट्रॉन्ग रूम से महज 200 मीटर की दूरी पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने अपना डेरा डाल दिया है. कड़कती धूप और भीषण गर्मी में करीब 100 कार्यकर्ता दिन-रात शिफ्ट लगाकर पहरा दे रहे हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.