Air Cooler Electricity Consumption: गर्मी के सीजन में कूलर लोगों के लिए एक किफायती ऑप्शन है लेकिन कूलर का इस्तेमाल करने वाले लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि एक रात में कूलर कितनी बिजली की खपत करता है? इस सवाल का जवाब कई बातों पर निर्भर है जैसे कि आप कौन सा कूलर इस्तेमाल करते हैं (प्रकार), दूसरा कूलर की मोटर क्षमता कितनी है और तीसरा आप कूलर को कितने समय तक एक दिन में इस्तेमाल करते हैं? अगर आप एक रात में 8 घंटे Air Cooler का इस्तेमाल करते हैं तो डेली 8 घंटे में कूलर कितनी बिजली की खपत करेगा, मंथली कितने की बिजली खर्च होगी (यूनिट्स) और कूलर एक महीने में कितने रुपए की बिजली यूज करेगा.
Orient Electric की ऑफिशियल साइट पर ब्लॉग पोस्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि Power Consumption निकालने के लिए Power Consumption (kWh) = Wattage मल्टीप्लाई (×) Hours of Use डिवाइड (÷) 1000 करें. ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने उदाहरण देते हुए भी समझाने की कोशिश की है, 88 लीटर वाला Ultimo Desert Air Cooler का पावर कंजम्पशन 190W है.
कितने रुपए की बिजली खपत करता है Cooler ?मान लीजिए कि 190 वॉट पावर कंजम्पशन वाला कूलर अगर आप एक रात में 8 घंटे तक चलाते हैं तो कूलर डेली 1.52kWh का पावर कंजम्पशन करेगा. इस हिसाब से 30 दिन में कूलर 45.6kWh की बिजली खपत करेगा, अगर आपके एरिया में बिजली 5 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से मिलती है तो 190 वॉट पावर कंजम्पशन वाले कूलर को 1 महीने चलाने में केवल 228 रुपए की बिजली खर्च होगी.
(फोटो- ओरिएंट इलेक्ट्रिक)
180 वॉट पावर खपत करने वाला कूलर अगर डेली 8 घंटे चलता है तो एक दिन में 1.44kWh और 30 दिन में 43.2kWh की बिजली खपत करेगा. इस हिसाब से अगर आप एरिया में 5 रुपए प्रति यूनिट का रेट है तो 180 वॉट की पावर खपत वाले कूलर की वजह से 30 दिन में 216 रुपए की बिजली खर्च होगी.
ये भी पढ़ें- Dessert Cooler या Tower Cooler, बिजली बिल बचाने में कौन है ‘उत्साद’?