Raja Shivaji: रितेश देशमुख के 'अंगरक्षक' सलमान या 'दुश्मन' संजय दत्त, कौन हैं ज्यादा अमीर?
TV9 Bharatvarsh May 02, 2026 04:43 PM

Salman Khan Vs Sanjay Dutt: 1 मई को ‘राजा शिवाजी’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रितेश देशमुख की फिल्म मराठी के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई है. पर मराठी में ज्यादा कमाई की है. खैर, फिल्म में कई बड़े-बड़े चेहरे दिख रहे हैं. बात अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन, सलमान खान की हो या जेनेलिया देशमुख की… हर किसी ने अपने किरदार के साथ पूरा-पूरा न्याय किया है. फिल्म का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला सीन सलमान खान का कैमियो है. जिनके लुक और एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है. जी हां, वो जिवा महाले बने हैं. साथ ही संजय दत्त ने अफजल खान का किरदार निभाया है. जानिए छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक बने सलमान या दुश्मन संजय दत्त में से कौन ज्यादा अमीर हैं?

सलमान खान और संजय दत्त का ‘राजा शिवाजी’ में कोई भी साथ में फ्रेम नहीं है. जिसकी वजह एकदम सिंपल है कि फिल्म में सलमान का कैमियो हैं. बेशक पिक्चर में दोनों एक दूसरे के खिलाफ खड़े दिख रहे हैं. पर असल में सलमान खान और संजू बाबा की तगड़ी बॉन्डिंग है. जो कि बॉलीवुड की सबसे पुरानी और मशहूर दोस्ती में से एक हैं. कई फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया है. खुद सलमान भी संजय दत्त को अपना बड़ा भाई मानते हैं.

विलेन संजय दत्त कितने अमीर हैं?

संजय दत्त के खाते में इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं. हर दूसरे महीने में किसी न किसी नई फिल्म में दिख जाते हैं. हाल ही में धुरंधर और पार्ट 2 में दिखाई दिए थे. जिसमें गजब का काम किया और फिल्म ने 3000 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि संजय दत्त साउथ फिल्मों में विलेन के लिए पहली पसंद बने हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त की नेटवर्थ 295 करोड़ रुपये हैं. कहा जा रहा है कि वो 15-20 करोड़ रुपये एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं. साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट से भी करोड़ों की कमाई करते हैं.

सलमान खान की टोटल नेटवर्थ?

वैसे तो सलमान खान अब प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर ही डील करते हैं. लेकिन पता लगा कि कई फिल्मों के लिए अलग से फीस भी लेते हैं. उनकी प्रति फिल्म की फीस 100 से 150 करोड़ रुपये तक बताई जाती है. हालांकि, कई फिल्मों को अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ही प्रोड्यूस करते हैं. बॉलीवुड के भाईजान 60 साल की उम्र में भी सिंगल हैं और अपने परिवार के साथ ही रहते हैं. एक्टर की नेटवर्थ 2,900 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जी हां, वो फिल्मों के अलावा बिग बॉस से अच्छी कमाई करते हैं. वहीं, उनका बीइंग ह्यूमन क्लोथिंग ब्रांड भी है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.