जापानी कार निर्माता Honda एक बार फिर भारत के प्रीमियम SUV सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर रही है. कंपनी 22 मई को अपनी नई SUV Honda ZR-V को लॉन्च करने जा रही है. यह लॉन्च इसलिए भी खास है क्योंकि Honda ने लंबे समय से भारत में बड़े और प्रीमियम सेगमेंट में कोई लॉन्चिंग नहीं की थी. अब ZR-V के जरिए कंपनी उसी सेगमेंट में वापसी करना चाहती है, जहां कभी उसके Honda Accord, Honda CR-V और Honda Civic जैसे मॉडल काफी पॉपुलर थे.
Honda ZR-V को भारत में CBU के रूप में लाया जाएगा, यानी इसे पूरी तरह तैयार विदेश से इम्पोर्ट किया जाएगा. इसी वजह से इसकी कीमत ज्यादा रहने की उम्मीद है. हालांकि, यह मॉडल Honda के लिए halo product की तरह काम करेगा, जिससे ब्रांड की इमेज मजबूत होगी और आगे चलकर कंपनी अपने ग्लोबल पोर्टफोलियो से और भी गाड़ियां भारत में ला सकती है.
Honda ZR-V एक प्रीमियम 5-सीटर SUV होगी, जो पहले से ही कई इंटरनेशनल मार्केट में मौजूद है और वहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. भारत में इसका सीधा मुकाबला Skoda Kodiaq, BMW X1 और Volkswagen Tayron जैसी गाड़ियों से होगा, जो अपने सेगमेंट में पहले से मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं.
फीचर्स की बात करें तो Honda ZR-V में कई एडवांस और लग्जरी फीचर्स देखने को मिलेंगे. इसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया जाएगा, जिससे केबिन और भी प्रीमियम होगा. इसके अलावा ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं.
गाड़ी में 12-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम दिया जाएगा, जो शानदार ऑडियो क्वालिटी दोगा. इसके साथ ही पावर्ड टेलगेट, लेदर का हीटेड स्टीयरिंग व्हील, फुल LED लाइटिंग सेटअप और इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट्स जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल होंगी.
परफॉर्मेंस की बात की जाए तो Honda ZR-V में हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जाएगा, जो लगभग 180bhp की पावर जनरेट करेगा. यह हाइब्रिड सिस्टम न केवल बेहतर परफॉर्मेंस देगा बल्कि फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में भी काफी अच्छा होगा. खास बात यह है कि यह SUV एक फुल टैंक में करीब 1000 किलोमीटर तक चल सकती है, जो इसे लॉन्ग ड्राइव और डेली यूज दोनों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती है.
ZR-V का प्लेटफॉर्म काफी हद तक Honda Civic से लिया गया है, जो अपनी ड्राइविंग डायनामिक्स और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है.हालांकि Civic फिलहाल भारत में मौजूद नहीं है, लेकिन उसकी इंजीनियरिंग और क्वालिटी का फायदा ZR-V में देखने को मिलेगा.
कीमत की बात करें तो Honda ZR-V एक प्रीमियम SUV होगी, इसलिए इसकी कीमत भी उसी हिसाब से रखी जाएगी. इसकी शुरुआती कीमत करीब 45 लाख रुपये से शुरू हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 50 लाख रुपये तक जा सकती है.
-
अप्रैल 2026 में 28% ग्रोथ के साथ टाटा मोटर्स टॉप पर, जानें निसान-आयशर का कैसा रहा प्रदर्शन?