नई दिल्ली। महिला टी20 विश्व कप टूर्नामेंट 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी और स्मृति मंधाना की उपकप्तान में टीम इंडिया टी20 विश्व कप खेलने इंग्लैंड जाएगी। इस टीम में कई उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप जीतने में बड़ी भूमिका निभाई थी। टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आगाज 12 जून से शुरू होगा और 5 जुलाई को फाइनल मैच खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम 14 जून को अपना पहला मैच खेलेगी जो चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ होगा।
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को ग्रुप A में रखा गया है। टूर्नामेंट में इस बार कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनको दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदलैंड की टीमें हैं। वहीं ग्रुप बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीम हैं। भारतीय टीम को इस बार टी20 वर्ल्ड खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। पिछले साल 2025 में टीम इंडिया ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ही महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है और इस सफलता से टीम के खिलाड़ियों का जोश हाई है। महिला टीम इंडिया अपना पहला टी20 खिताब जीतने के उद्देश्य से टूर्नामेंट में खेलने उतरेगी। वैसे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 3 टी20 मैच की एक सीरीज भी खेली जानी है। उस सीरीज में भी भारतीय टीम का यही रहेगा।
भारतीय महिला टीम का 15 सदस्यीय स्क्वाड-
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), भारती फुलमाली और श्रेयंका पाटिल।
भारतीय टीम का मैच शेड्यूल-
– 14 जून को भारत बनाम पाकिस्तान
– 17 जून को भारत बनाम नीदरलैंड
– 21 जून को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
– 25 जून को भारत बनाम बांग्लादेश
– 28 जून को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
The post Women’s T20 World Cup 2026 Indian team Squad : महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम स्क्वाड का ऐलान, पहले मैच में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत appeared first on News Room Post.