18 से 50 साल' के बीच कितना होना चाहिए वजन? देखें उम्र के हिसाब से सही वज़न का पूरा चार्ट
Newshimachali Hindi May 03, 2026 07:42 AM

उम्र के अनुसार हाइट और वजन में बदलाव होना नॉर्मल है। हर इंसान की लंबाई और वजन जन्म से लेकर किशोरावस्था तक निरंतर बदलता रहता हैं। ये बदलाव जन्म से 18 साल की उम्र तक काफी तेज़ी से होता है।

ये बदलाव जेनेटिक्स, पोषण और जीवनशैली पर निर्भर करता है। अगर बच्चा बचपन से संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में भाग लेता है तो उसकी हाइट और वजन सामान्य रूप से विकसित होता हैं।

वजन और लंबाई के संतुलन को समझने के लिए आमतौर पर BMI (Body Mass Index) का उपयोग किया जाता है। यह एक गणितीय सूत्र है जो वजन (किलोग्राम में) और लंबाई (मीटर में) के अनुपात के आधार पर यह निर्धारित करता है कि किसी व्यक्ति का वजन उसकी लंबाई के अनुसार सामान्य है या नहीं। BMI के माध्यम से यह जाना जा सकता है कि व्यक्ति अंडरवेट, नॉर्मल, ओवरवेट या मोटापे की श्रेणी में आता है।

हेल्थलाइन के मुताबिक हेल्दी बॉडी वेट बनाए रखने के लिए हर उम्र के इंसान को रेगुलर बॉडी को एक्टिव रखवा जरूरी है। बच्चों को आउटडोर गेम्स में दिलचस्पी लेना चाहिए तो बड़े लोगों को योग, दौड़ या साइक्लिंग जैसी गतिविधियां अपनानी चाहिए। बॉडी वेट को कंट्रोल करने के लिए डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और मिनरल से भरपूर भोजन लेना ज़रूरी है।

जंक फूड और अत्यधिक चीनी का सेवन सीमित करना चाहिए। रोजाना कम से कम 5 सर्विंग फल और हरी सब्जियों का सेवन शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। उम्र के हिसाब से हेल्दी वेट न सिर्फ बीमारियों से बचाव करता है बल्कि बॉडी को भरपूर एनर्जी भी देता है। आइए जानते हैं कि 18 साल की उम्र से 50 की उम्र तक हेल्दी वेट कितना होना चाहिए।

पुरुषों के लिए वजन चार्ट
लंबाई (सेमी) वजन सीमा (किग्रा)
150 cm 42 - 56 kg
155 cm 45 - 60 kg
160 cm 48 - 64 kg
165 cm 51 - 68 kg
170 cm 54 - 72 kg
175 cm 57 - 77 kg
180 cm 60 - 81 kg
185 cm 64 - 86 kg
190 cm 67 - 90 kg
महिलाओं के लिए वजन चार्ट
लंबाई (सेमी) वजन सीमा (किग्रा)
145 cm 40 - 50 kg
150 cm 42 - 54 kg
155 cm 45 - 58 kg
160 cm 48 - 62 kg
165 cm 51 - 66 kg
170 cm 54 - 70 kg
175 cm 57 - 75 kg
180 cm 60 - 79 kg
185 cm 64 - 84 kg
उम्र के अनुसार सही वजन
उम्र (साल में) महिला (kg) पुरुष (kg)
18-20 45-55 50-65
21-30 50-60 55-75
31-40 55-65 60-80
41-50 58-70 65-85
51-60 60-75 67-88
60+ 58-78 65-85
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.