ICAI CA 2026 Exam Date: सीए सितंबर-नवंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
TV9 Bharatvarsh May 03, 2026 02:42 PM

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी आईसीएआई (ICAI) ने सितंबर-नवंबर 2026 में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी यानी सीए परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के लिए एक जरूरी जानकारी शेयर की है. दरअसल, आईसीएआई ने फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और सीए फाइनल परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, साथ ही चुनिंदा पोस्ट-क्वालिफिकेशन परीक्षाओं की डेट्स भी घोषित की गई हैं. आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक, कैंडिडेट्स को 6 जुलाई से सीए सेल्फ सर्विस पोर्टल (एसएसपी) eservices.icai.org का उपयोग करके ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करने होंगे.

सीए फाउंडेशन परीक्षाएं सितंबर में, इंटरमीडिएट परीक्षाएं सितंबर के शुरुआती दिनों में और सीए फाइनल परीक्षाएं नवंबर में आयोजित की जाएंगी. आईसीएआई सिर्फ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का ही पालन करेगा और उन छात्रों को थोड़े समय के लिए करेक्शन विंडो खोलेगा, जो माध्यम या परीक्षा प्राथमिकताओं से संबंधित बदलाव करना चाहते हैं. आईसीएआई ने छात्रों को फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा की तैयारी के दौरान अंग्रेजी या हिंदी माध्यम चुनने की अनुमति भी दी है.

नोट कर लें परीक्षा की तारीखें परीक्षा परीक्षा की तारीख
सीए फाउंडेशन 2, 5, 7, 9 सितंबर
सीए इंटरमीडिएट ग्रुप I 1, 3, 6 सितंबर
सीए इंटरमीडिएट ग्रुप II 8, 10, 12 सितंबर
सीए फाइनल ग्रुप I 2, 4, 6 नवंबर
सीए फाइनल ग्रुप II 9, 11, 13 नवंबर
आईएनटीटी-एटी 11 नवंबर, 13
आईआरएम तकनीकी परीक्षा 6, 9, 11, 13 नवंबर
नहीं बदलेंगे एग्जाम डेट्स

कैंडिडेट्स को यह भी सूचित किया गया है कि अगर केंद्र या राज्य के अधिकारियों द्वारा आने वाले दिनों में किसी भी परीक्षा दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी आईसीएआई एग्जाम डेट्स में कोई बदलाव नहीं करेगा यानी आईसीएआई ने जो परीक्षा की तारीखें जारी की हैं, वहीं फाइनल होंगी.

अधिकांश परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

आईसीएआई ने अपने आधिकारिक नोटिस में यह भी स्पष्ट किया है कि अधिकांश परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार तीन घंटे की होंगी. फाउंडेशन पेपर 3 और पेपर 4 दो घंटे के होंगे, जबकि फाइनल पेपर 6 और इंटरनेशनल टैक्सेशन एसेसमेंट टेस्ट चार घंटे का होगा. फाउंडेशन पेपर 3 और पेपर 4 और पोस्ट-क्वालिफिकेशन टेस्ट को छोड़कर सभी परीक्षाओं में छात्रों को दोपहर 1:45 बजे से 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है.

कितनी है आवेदन फीस?

भारतीय परीक्षा केंद्रों के लिए आईसीएआई ने फाउंडेशन परीक्षा शुल्क 1,500 रुपये, इंटरमीडिएट सिंगल ग्रुप का शुल्क 1,500 रुपये और दोनों ग्रुप का शुल्क 2,700 रुपये रखा है, जबकि सीए फाइनल सिंगल ग्रुप के उम्मीदवारों को 1,800 रुपये और दोनों ग्रुप के उम्मीदवारों को 3,300 रुपये का भुगतान करना होगा.

ये भी पढ़ें: IIM बेंगलुरु फिर बना भारत का टॉप बिजनेस स्कूल, जानिए कैसे मिलता है एडमिशन

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.