केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है. माना जा रहा है कि नतीजों की घोषणा इस महीने के दूसरे या तीसरे हफ्ते में हो सकती है. जब रिजल्ट जारी हो जाए, तो परीक्षा में शामिल हुए 18 लाख से अधिक छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे और अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे. सीबीएसई की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरु होकर 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गईं थीं.
अगर पिछले सालों के ट्रेंड्स देखें तो सीबीएसई बोर्ड 12वीं का परिणाम मई के तीसरे हफ्ते में घोषित होने की संभावना है. ये समय सीमा सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने भी बताई है. पिछले साल यानी 2025 में सीबीएसई ने 13 मई को कक्षा 12वीं के परिणाम जारी किए थे, जिसमें कुल पासिंग प्रतिशत 88.39 फीसदी दर्ज किया गया था. वहीं, साल 2024 में भी परिणाम 13 मई को ही जारी किए गए थे, जबकि 2023 में रिजल्ट 12 मई को जारी हुआ था.
ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टमइस शैक्षणिक वर्ष के लिए सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम शुरू किया है, जिसके तहत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कंप्यूटर पर डिजिटल रूप से किया जाता है. इस नए मार्किंग सिस्टम का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सटीकता को बढ़ाना है, जिससे मैन्युअल गलतियों का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है.
33% से कम अंक वाले हो जाएंगे फेलसीबीएसई के नियमों के मुताबिक, 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. थ्यौरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. किसी भी विषय में इससे कम अंक होने पर छात्र को फेल माना जाता है. अगर ग्रेडिंग सिस्टम की बात करें तो A से D तक के ग्रेड वाले पास माने जाते हैं, जबकि E ग्रेड उस विषय में फेल माना जाता है। ऐसी स्थिति में छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी पड़ सकती है या अगले साल परीक्षा दोबारा देनी पड़ सकती है.
उमंग ऐप पर भी देख सकेंगे रिजल्टये भी पढ़ें: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, 89.79% स्टूडेंट्स हुए पास, कोंकण डिवीजन ने फिर मारी बाजी