Chhatrapati Shivaji Role In Tanhaji: रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में इस वक्त बंपर कमाई कर रही है. फिल्म में रितेश ने ही छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाया है. शिवाजी महाराज को मराठा समाज में बहुत सम्मान दिया जाता है. ऐसे में उन पर बनी फिल्में भी चर्चा में रहती हैं. अजय देवगन ने जब साल 2020 में ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ बनाई थी तो उसमें भी छत्रपति शिवाजी का किरदार दिखाया गया था. फिल्म में शरद केलकर ने शिवाजी महाराज का रोल निभाया था. शरद केलकर का प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ से भी तगड़ा कनेक्शन है. उनके बिना प्रभास शायद ही देश के ‘बाहुबली’ बन पाते.
‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ 10 जनवरी 2020 को बड़े पर्दे पर आई थी. ये फिल्म छत्रपति शिवाजी की सेना के बहादुर और वफादार सेनापति तानाजी मालुसारे पर बेस्ड थी. इसमें तानाजी का किरदार अजय देवगन ने निभाया था. फिल्म खूब पसंद की गई थी. पर इसमें छत्रपति शिवाजी का किरदार भी अहम था. ये रोल दिग्गज अभिनेता शरद केलकर ने निभाया था. उनकी दमदार आवाज और सधी ही एक्टिंग ने उस किरदार को परफेक्ट बना दिया था. दर्शकों को उनका रोल काफी पसंद आया था.

शरद केलकर टीवी और फिल्मों में काफी काम कर चुके हैं. उनकी कद काठी के साथ साथ उनकी आवाज भी काफी दमदार है. यही वजह है कि निर्देशक एसएस राजामौली ने फिल्म ‘बाहुबली’ में प्रभास की हिंदी डबिंग के लिए शरद केलकर को चुना. ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ में शरद ने ही प्रभास के किरदार की हिंदी डबिंग की. दमदार प्रभास को जब हिंदी में भी लोगों ने दमदार डायलॉग बोलते सुना तो देशभर में वो ‘बाहुबली’ के तौर पर फेमस हो गए थे. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह शरद केलकर ही थे, जिनकी आवाज ने जादू चला दिया था.
साहो, आदिपुरुष जैसी फिल्मों में भी दी आवाज‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ के बाद शरद केलकर हिंदी के लिए प्रभास की आवाज बन गए थे. उन्होंने बाद में ‘साहो’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों में भी प्रभास के लिए डबिंग की. हालांकि ये फिल्में चली नहीं, लेकिन शरद ने अपनी दमदार डायलॉग डिलिवरी से दर्शकों को जरूर ताली बजाने पर मजबूर किया. इसके अलावा हिट फिल्म ‘सालार’ में भी प्रभास की हिंदी डबिंग शरद ने ही की थी.