Dacoit Ek Prem Katha OTT Release: साउथ स्टार अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ 10 अप्रैल को थिएटरों में रिलीज हुई. शैनेल देव के डायरेक्शन में बी इस फिल्म को तेलुगू और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया. इस फिल्म में अदिवि और मृणाल के अलावा, अनुराग कश्यप भी एक अहम भूमिका में नजर आए. इनके अलावा, इस फिल्म में प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, सुनील वर्मा, जेन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इस फिल्म को ऑडियंस से मिले-जुले रिएक्शन्स मिले और इसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की. अगर आप इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थे तो आपके लिए एक अच्छी खबर है.
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ बड़े पर्दे पर फ्लॉप होने के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म पर आ रही है. जहां एक तरफ इस फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, वहीं दूसरी तरफ इसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की जिसके चलते इसे फ्लॉप करार दिया गया. अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है.
डकैत ओटीटी रिलीजOTT ट्रैकर्स के मुताबिक, ‘Dacoit’ 8 मई से अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. इन सभी भाषाओं में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के कुछ दिनों बाद ये फिल्म हिंदी में भी इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी. फिल्म की OTT रिलीज को लेकर चल रही कंफ्यूजन पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है. पहले ऐसी खबरें थीं कि Netflix ने फिल्म के डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Amazon Prime Video ने ये डिजिटल राइट्स अपने नाम कर लिए हैं. हालांकि, अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.
डकैत फिल्म की कहानी की बात करें, तो इस मूवी में एक ऐसे कैदी (हरि) की कहानी देखने को मिलती है, जिसे उसकी गर्लफ्रेंड धोखा दे देती है और फिर वो शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए जेल से भाग जाता है. हरि अपनी गर्लफ्रेंड से कैसे बदला लेता है, ये जानने के लिए ये फिल्म आपको देखनी पड़ेगी. इस फिल्म ने दुनियाभर में 55 करोड़ का कलेक्शन किया था.