नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे देशभर के उम्मीदवारों को उच्च शिक्षा और शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर मिलेगा. यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद और पीएचडी एडमिशन के लिए पात्रता तय करती है. इच्छुक अभ्यर्थी 29 अप्रैल से 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा 22 से 30 जून के बीच आयोजित होगी. उम्मीदवारों को समय पर एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी भी उपलब्ध करा दी जाएगी, जिससे तैयारी को बेहतर ढंग से प्लान किया जा सके.
जानें जरूरी तारीखेंएनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन विंडो खोल दी है. अभ्यर्थी 29 अप्रैल से 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जून 2026 के बीच किया जाएगा. परीक्षा शहर की जानकारी 10 जून तक जारी होगी, जबकि एडमिट कार्ड 15 जून तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो समय सीमा का ध्यान रखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.
किन उद्देश्यों के लिए होती है यूजीसी नेट परीक्षा?यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन देश में उच्च शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पदों के लिए किया जाता है. इसके जरिए उम्मीदवारों की पात्रता जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में पीएचडी में एडमिशन के लिए तय की जाती है. यह परीक्षा कुल 85 विषयों में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी.
आवेदन भरने के जरूरी चरणयूजीसी नेट आवेदन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं, जिन्हें सही तरीके से पूरा करना जरूरी है. इसमें संपर्क और व्यक्तिगत जानकारी भरना, पहचान और योग्यता से जुड़ी डिटेल देना, परीक्षा शहर का चयन, APAAR आईडी रजिस्ट्रेशन, लाइव फोटो कैप्चर करना, डॉक्यूमेंट अपलोड करना और अंत में फॉर्म सबमिट करना शामिल है. किसी भी चरण को अधूरा छोड़ने पर आवेदन अस्वीकार हो सकता है.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदनउम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन नंबर नोट कर लें. सभी जरूरी जानकारी सावधानी से भरें, फोटो और डॉक्यूमेंट अपलोड करें और ऑनलाइन फीस का भुगतान करें. अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें.
फॉर्म भरते समय रखें खास ध्यानआवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी अंतिम मानी जाएगी, इसलिए नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, पता और शैक्षणिक विवरण सही भरना बेहद जरूरी है. एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद इसमें कोई बदलाव संभव नहीं होगा, इसलिए उम्मीदवारों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए.