उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया है, जिसमें 38 IAS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। राजस्व परिषद से जुड़े IAS रिंकू राही को नई तैनाती मिली है। इस तबादले की सूची में कई अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है।
रविवार को जारी की गई तबादला सूची के अनुसार, कई जिलों के जिलाधिकारियों में बदलाव किया गया है। देवरिया, मुरादाबाद और संभल जैसे जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मधु सूदन हुल्गी को देवरिया का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि अंकित खंडेलवाल को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है। पूर्व डीएम राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
खबर अपडेट की जा रही है…