बंगाल में काउंटिंग से पहले VVPAT की पर्चियों के मिलने से हड़कंप, चुनाव आयोग ने दी सफाई
TV9 Bharatvarsh May 04, 2026 05:42 AM

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में विधानसभा चुनावों की मतगणना से पहले VVPAT पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि माध्यमग्राम विधानसभा के अंतर्गत इच्छापुर निलगंज पंचायत के सुभाषनगर इलाके में वीवीपैट की पर्चियां कथित तौर पर फेंकी हुई मिलीं. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां जांच के लिए पहुंची. इस सीट पर टीएमसी के त्रिणांकुर भट्टाचार्य और बीजेपी के अर्जुन सिंह भी चुनाव मैदान में हैं. वहीं इस मामले पर चुनाव आयोग ने भी अपनी सफाई दी है.

UPDATE | Election Commission says, “Upon examination, it has been found that the VVPAT paper slips shown are related to mock poll done before poll day and are not related to the actual poll conducted on the day of voting. Further, a detailed enquiry has been initiated, and a https://t.co/jQL7cTJ3of

— ANI (@ANI)

मौके पर पहुंची सीपीआईएम उम्मीदवार

वीवीपैट की पर्ची मिलने की जानकारी मिलते ही सीपीआई (एम) की उम्मीदवार गार्गी चटर्जी मौके पर पहुंच गईं. उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. गार्गी ने कहा कि यह निर्वाचन आयोग नहीं बल्कि ‘निर्यातन (दमनकारी) आयोग’ बन गया है. उनके मुताबिक, मौके पर मिली पर्चियों में सबसे ज्यादा उनके नाम की पर्चियां हैं, कुछ बीजेपी और कुछ पर्चियां टीएमसी उम्मीदवार की हैं.

मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा चुनाव आयोग

गार्गी चटर्जी ने कहा कि उनके एक कार्यकर्ता ने इन पर्चियों को देखा और उन्हें सूचना दी. इसके बाद उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) को जानकारी दी, लेकिन आयोग ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने कहा कि जब तक ईवीएम मशीनों की जांच पूरी नहीं होती, तब तक मतगणना शुरू नहीं करनी चाहिए. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal | CPIM candidate from the seat, Gargi Chatterjee, says, “This is the state of the Election Commission. It isn’t the ‘Nirvachan’ Commission. It’s ‘Nirjatan’ (oppressive) Commission… Some slips of my name, some of the BJP, and two to three pic.twitter.com/5BTI8cAnDy

— ANI (@ANI)

क्या बोले बीजेपी नेता

बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि स्ट्रांग रूम में बहुत कड़ी सुरक्षा है. जो घटना घटी, वीवीपीएटी पर्ची मध्यग्राम में मिली, वो वहां कैसे पहुंचीं? उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि बीडीओ और पुलिस उन्हें लेकर जा रहे थे, और हमारे कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका, जिसके बाद मामला सामने आया.

Barasat, West Bengal: On reports of VVPAT slips from the Noapara Assembly constituency being found lying on the street, BJP leader Locket Chatterjee says, The strong room has very good security. Today, the incident that took place—VVPAT slips from Noapara were found in pic.twitter.com/23dC5HsBeB

— IANS (@ians_india)

मॉक पोलिंग की हैं पर्चियां- डीईओ

हालांकि इस मामले में उत्तर 24 परगना के जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, जांच के बाद पता चला है कि यह वीवीपैट की पर्चियां मतदान से पहले किए गए मॉक पोल की हैं और वास्तविक मतदान से इनका कोई संबंध नहीं है. हालांकि विस्तृत जांच की जा रही है और सत्यापन और कार्रवाई के लिए औपचारिक शिकायत भी दर्ज करा दी गई है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.