घर में नहीं टिकेगा एक भी मॉस्किटो अपनाएँ' ये आसान उपाय, जो WHO ने बताया
Newshimachali Hindi May 04, 2026 07:42 AM


M osquito Repellent Sheets: मच्छर काटने से ना केवल नींद खराब होती है बल्कि डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी भी हो सकती है. मच्छरों से राहत पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं लेकिन इसके बाद भी मच्छर का सफाया नहीं होता है.

मच्छर भगाने के लिए लोग घर में कॉइल जलाता है तो कोई मच्छर भगाने वाली धूपबत्ती, वहीं कुछ लोग रैकेट का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा लोग कपूर का धुआं भी जलाकर मच्छर को भगाते हैं. वहीं वैज्ञानिकों से एक मस्कीटो रेपेलेंट शीट बनाई है जिसका इस्तेमाल कर मच्छरों को भगा सकते हैं. WHO ने भी शीट को मंजूरी दे दी है.

क्या है रेपेलेंट शीट
वैज्ञानिकों ने रेपेलेंट शीट बनाई है. यह स्पेशल शीट पेपर जैसा डिवाइस है जिसपर पायरेथरोइड बेस्ट केमिकल होता है. ये केमिकल्स हवा में फैल जाते हैं जिस वजह से मच्छर दूर रहते हैं. इस शीट्स का इस्तेमाल करने से किसी तरह बिजली या हीट का इस्तेमाल नहीं करना होता है. मस्कीटो रेपलेंट शीट से 50 प्रतिशत तक मच्छरों का काटना कम हो सकता है. यह शीट हल्की होती है इसे इस्तेमाल करना आसान है.

कब तक इस्तेमाल कर सकते हैं शीट
इस शीट को सालभर इस्तेमाल कर सकते हैं. रेपेलेंट शीट्स मच्छरों में होने वाली बीमारियां मलेरिया, डेंगू, वेस्ट नाइल और जिका से सुरक्षा देने का काम करती है. इस शीट का इस्तेमाल सुबह से शाम तक अच्छा होता है. शीट्स के साथ आप मच्छरदानी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैसे यूज करें शीट
इस शीट्स को आप कहीं पर भी यूज कर सकते हैं. कैंपिंग के दौरान भी आप इस शीट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके घर में आप इस शीट को दीवार पर लगा सकते हैं. 24 घंटे में यह शीट काम करती हैं और मच्छरों से छुटकारा मिल सकता है.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत, स्किन या बालों से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.