Ranni Sabarimala Vidhan Sabha Chunav Result 2026 (Chunav Ke Natije) Live Updates in Hindi: केरलम विधानसभा चुनाव में 140 सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. 4 मई को नतीजे आएंगे. राज्य की 140 सीटों में रन्नी (सबरीमाला) विधानसभा सीट भी है, जिस पर सभी की नजरें हैं. ये हाई प्रोफाइल सीट पथानमथिट्टा जिले में आती है और पथानमथिट्टा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. सबरीमाला मंदिर क्षेत्र इसी इलाके में होने के कारण इसे सबरीमाला सीट भी कहा जाता है. 2021 के चुनाव में यहां करीब 1.9 लाख मतदाता थे.
2026 के केरल विधानसभा चुनाव में रन्नी सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प है. यहां से मौजूदा विधायक प्रमोद नारायण केरल कांग्रेस (M) पार्टी के उम्मीदवार हैं, जो कि एलडीएफ गठबंधन का हिस्सा है. उनके अलावा कांग्रेस से पझाकुलम मधु, ट्वेंटी-20 (NDA समर्थित) से थॉमस के. सैमुअल, वामपंथी (इंडिपेंडेंट) से के. पी. श्रीहर के बीच टक्कर है. मुख्य मुकाबला एलडीएफ से प्रमोद नारायण बनाम यूडीएफ मधु के बीच माना जा रहा है.
प्रमोद नारायण का सियासी सफर2021 के विधानसभा चुनाव में यहां हार-जीत का अंतर बहुत कम (करीब 1 से 1.5 हजार वोट) था. इसलिए 2026 में भी यहां क्लोज फाइट मानी जा रही है. बात करें प्रमोद नारायण की तो वो पेशे से वकील और 2021 से यहां के विधायक हैं. छात्र राजनीति से निकले नारायण की जनता के बीच अच्छी पैठ है. वो पहले CPI(M) से जुड़े रहे. इसके बाद केरल कांग्रेस (एम) का दामन थाम लिया. वो राज्य में पार्टी के सेक्रेटरी भी हैं.
ये भी पढ़ें- Kerala Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live Updates: क्या केरलम में खत्म होगा LDF का शासन? किसके सिर सजेगा ताज, नतीजे आज
केरलम में इस बार हुई बंपर वोटिंगबात करें केरलम में इस बार हुई वोटिंग की तो यहां 2021 के चुनाव की अपेक्षा 2026 में ज्यादा मतदान हुआ. राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव में 74.06 फीसदी वोट पड़े थे. इस बार 78.03 फीसदी वोट पड़े. केरलम में 863 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. 2106 से पिनराई विजयन यहां के सीएम हैं. यूडीएफ यहां विपक्ष की भूमिका में है. राज्य में बहुमत का आंकड़ा 71 है. अभी तक एलडीएफ और यूडीएफ के बीच टक्कर होती रही है लेकिन बीजेपी भी तेजी से अपनी जड़ें मजबूत कर रही हैं.
ये भी पढ़ें- Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live Updates: कहां बदलेगी सरकार, कहां होगी रिपीट बस कुछ देर में आने लगेंगे रुझान