कंगना रनौत-राहुल गांधी शादी की अफवाह वायरल, जानिए सच क्या है
Webdunia Hindi May 04, 2026 11:43 PM

5 राज्यों के चुनाव परिणामों के बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। हाल ही में कंगना रनौत और राहुल गांधी को लेकर एक खबर वायरल हुई। उस खबर को पढ़कर कंगना रनौत गुस्से में आ गई हैं। उन्होंने पोस्ट कर रिएक्ट किया है और खबर को पूरी तरह अफवाह बताया है।

ALSO READ: केरल में UDF की ऐतिहासिक जीत, LDF का सफाया; BJP ने भी बढ़ाया जनाधार

एक मीम पेज ने राहुल गांधी और कंगना रनौत के नाम से एक आपत्तिजनक और फर्जी पोस्ट शेयर की थी। मीम पेज ने कंगना रनोट का एक कथित स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें दावा किया गया कि कंगना ने कहा है, 'अगर राहुल गांधी भाजपा में शामिल होते हैं, तो मैं उनसे शादी करने को तैयार हूं।' कंगना ने इस फर्जी पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया उन्होंने लिखा कि यह फर्जी खबर बेहद घटिया है।


ALSO READ: बंगाल में BJP का शू्न्य तक का सफर, आखिर कैसे ढह गया ममता बनर्जी का किला

इस पर कंगना रनौत ने गुस्सा जाहिर किया है। कंगना ने अफसोस जताते हुए कहा कि राजनीति में भी अब महिलाओं के लिए कोई गरिमा नहीं बची है। उन्होंने इस तरह का झूठ फैलाने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपनी इन हरकतों पर शर्म आनी चाहिए। कंगना ने साफ किया कि वह ऐसी किसी भी ओछी हरकत को नजरअंदाज नहीं करेंगी। Edited by : Sudhir Sharma
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.