500 किमी से ज्यादा रेंज और हाई-टेक फीचर्स, JSW जल्द भारत में ला रही नई इलेक्ट्रिक कारें
एबीपी ऑटो डेस्क May 05, 2026 06:12 AM

भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और पॉल्यूशन के चलते लोगों की सोच बदल रही है. अब ऑटो कंपनियां नई तकनीक वाली गाड़ियां लाने पर जोर दे रही हैं. इसी कड़ी में JSW मोटर्स भी भारतीय बाजार में अपनी मजबूत एंट्री करने की तैयारी कर रही है.

कंपनी आने वाले समय में कई नई SUV लॉन्च करने वाली है, जिनमें इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल होंगी. खास बात यह है कि ये गाड़ियां मॉडर्न तकनीक, बेहतर माइलेज और कम खर्च में चलने की सुविधा के साथ आएंगी. 

Jetour T2 SUV

JSW मोटर्स की सबसे पहली और खास SUV Jetour T2 होगी, जो एक प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) मॉडल होगी. इसका मतलब यह है कि यह गाड़ी पेट्रोल और बिजली दोनों से चलेगी. इसमें बैटरी और इंजन दोनों का इस्तेमाल होगा, जिससे यह ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट और पर्यावरण के लिए बेहतर होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो यह SUV जल्द लॉन्च हो सकती है. इस नई एसयूवी का भारतीय मार्केट में अलग नाम होगा. 

Chery iCar V23

यह गाड़ी उन लोगों के लिए खास होगी जो इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं, इसमें अच्छी इलेक्ट्रिक रेंज और दमदार परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है, जिससे यह लंबी दूरी के लिए भी सही विकल्प बन सकती है. एक मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV होगी और इसे भारत में 2028 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है.

एक बार चार्ज करने पर यह करीब 500 किलोमीटर तक चल सकती है, जिससे यह डेली यूज़ के साथ-साथ लंबी दूरी के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है. इसके साथ ही गाड़ी की कीमत भी 20 लाख रुपये के करीब रखी जा सकती है, जिससे यह ज्यादा लोगों की पहुंच में आएगी.

Jaecoo J5

इसके अलावा कंपनी भारत में Jaecoo J5 एसयूवी भी लाने का प्लान बना रही है. इसे पहली बार 2025 में पेश किया गया है, जो कि अभी चीन और इंडोनेशिया में सेल की जा रही है. यह पेट्रोल हाइब्रिड या फुली इलेक्ट्रिक इंजन ऑप्शन के साथ मौजूद है. भारत में इसका केवल इलेक्ट्रिक वर्जन ही आने की उम्मीद है. 

JSW मोटर्स इन गाड़ियों को भारत में ही बनाने की योजना बना रही है, जिससे कीमत कम रखने में मदद मिलेगी और स्थानीय उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा.कंपनी ने इसके लिए महाराष्ट्र में प्लांट तैयार किया है. इसके अलावा, कंपनी चीन की ऑटो कंपनी Chery के साथ मिलकर काम कर रही है, जिससे उसे आधुनिक तकनीक और ग्लोबल प्लेटफॉर्म का फायदा मिलेगा.

-

Toyota Fortuner की टेंशन बढ़ाने आ रही Nissan की यह SUV, डिफेंडर जैसा होगा लुक, जानिए खासियत 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.