Honda City से Tata Sierra EV तक, मई 2026 में लॉन्च होंगी ये 5 नई कारें, देखें पूरी लिस्ट
एबीपी ऑटो डेस्क May 05, 2026 06:12 AM

Upcoming cars may 2026: अप्रैल 2026 में कई बड़ी कारों के लॉन्च के बाद अब मई का महीना भी ऑटो सेक्टर के लिए काफी खास होने वाला है. Volkswagen Taigun, Tesla Model Y L और Mercedes-Benz CLA जैसी कारों के बाद अब कंपनियां नई टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स के साथ नई गाड़ियां बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं. इस महीने कई सेडान, SUV और इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होंगी, जो ग्राहकों को नए विकल्प देंगी.

Honda City फेसलिफ्ट

Honda City का नया फेसलिफ्ट मॉडल 22 मई को लॉन्च होने वाला है. यह कार पहले से ही भारतीय बाजार में काफी पसंद की जाती है और अब इसमें कुछ नए बदलाव किए गए हैं. इस नए मॉडल में वही 1.5 लीटर इंजन और हाइब्रिड इंजन मिल सकता है, जो अच्छी पावर देता है. नई Honda City में अब वेंटिलेटेड सीटें, बड़ी टच स्क्रीन और पावर ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इसका डिजाइन पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन अंदर से यह और ज्यादा आरामदायक और मॉडर्न हो जाएगी. यह कार उन लोगों के लिए अच्छी रहेगी जो एक भरोसेमंद और स्टाइलिश सेडान चाहते हैं.

Honda ZR-V: प्रीमियम SUV का नया विकल्प

Honda City के साथ ही कंपनी Honda ZR-V भी लॉन्च करने वाली है. यह एक प्रीमियम SUV होगी, जो सीधे विदेश से भारत लाई जाएगी. इसमें 2.0 लीटर का पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 180 हॉर्सपावर की ताकत देगा. यह SUV उन ग्राहकों को पसंद आ सकती है जो लग्जरी और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं. इसका मुकाबला बाजार में मौजूद महंगी SUVs से होगा और इसमें मॉडर्न फीचर्स और शानदार डिजाइन देखने को मिल सकता है.

Toyota Urban Cruiser EV

Toyota की नई Urban Cruiser EV भी मई में आने वाली है. यह असल में Maruti की इलेक्ट्रिक कार का नया वर्जन है. इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं. इस कार की खास बात इसकी लंबी रेंज है, जो लगभग 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है. साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी जाएगी. यह SUV शहर और लंबी दूरी दोनों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है.

Tata Sierra EV

Tata Sierra EV इस साल की सबसे चर्चित कारों में से एक है. इसका डिजाइन पुराने Sierra जैसा रखा जाएगा, लेकिन इसमें नई इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी दी जाएगी. यह कार देखने में काफी अलग और आकर्षक होगी. इसमें दो बैटरी ऑप्शन और डुअल मोटर का विकल्प मिल सकता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस बेहतर होगी. अंदर की तरफ इसमें बड़ी स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स दिए जाएंगे. यह SUV उन लोगों के लिए खास होगी जो कुछ अलग और नया चाहते हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.