सलमान खान और संजय दत्त इन दिनों रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर चर्चा में हैं. संजय ने इस फिल्म में अफजल खान का निगेटिव रोल निभाया है. वहीं सलमान खान ने इस फिल्म में कैमियो किया है और जिवा महाला के रोल में नज़र आए हैं. दोनों के ही किरदारों की खूब चर्चा है. सलमान का कैमियो को सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. पर ये पहली बार नहीं, जब सलमान और संजय किसी एक फिल्म में साथ नज़र आए हैं. 26 साल पहले भी दोनों ने एक फिल्म की थी. पर वो चल नहीं पाई थी.
‘राजा शिवाजी‘ तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नेस करने में कामयाब होती दिख रही है. पर हम सलमान खान और संजय दत्त की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो मेकर्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी. इस फिल्म का नाम है ‘चल मेरे भाई’. फिल्म ने वैसा प्रदर्शन नहीं किया, जैसे कि मेकर्स ने उम्मीद की थी. हालांकि टेलीविजन पर ‘चल मेरे भाई’ को खूब देखा गया. सालों तक ये छोटे पर्दे पर लोगों के मनोरंजन का जरिया बनी रही.
‘चल मेरे भाई’ का बॉक्स ऑफिस पर हुआ ये हाल‘चल मेरे भाई’ 5 मई सन् 2000 को सिनेमाघरों में आई थी. यानी आज इस फिल्म को रिलीज़ हुए पूरे 26 साल हो गए हैं. जिस वक्त ये फिल्म आई थी, उस समय सलमान खान और संजय दत्त बॉलीवुड के बड़े स्टार हो गए थे. बावजूद इसके फिल्म नहीं चली. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक ‘चल मेरे भाई’ का बजट 14 करोड़ रुपये थे. पर फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ 65 लाख रुपये ही कमाई सकी और इसे फ्लॉप का दर्जा मिला. हालांकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने ग्रॉस 22 करोड़ का कारोबार किया था.
चल मेरे भाई पोस्टर
किसने किया था ‘चल मेरे भाई’ का निर्देशन?‘चल मेरे भाई’ का निर्देशन कॉमेडी फिल्मों के बादशाह डेविड धवन ने किया था. आनंद मिलिंद ने इसमें संगीत दिया था. समीर ने गाने लिखे थे और स्क्रीनप्ले इकराम अख्तर का था. फिल्म में डायलॉग यूनुस सजावल और इकराम ने मिलकर लिखे थे. ‘चल मेरे भाई’ में सलमान ने संजय दत्त के छोटे भाई का किरदार निभाया था. फिल्म में करिश्मा कपूर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नज़र आई थीं. उनके अलावा इसमें सोनाली बेंद्र, दिलीप ताहिल, सुषमा सेठ, शक्ति कपूर, असरानी, हिमानी शिवपुरी जैसे कई कलाकार नज़र आए.