खरबूजे के बीज छीलने में होती है परेशानी, तो इस तरह मिक्सर से निकालें गिरी
Himachali Khabar Hindi May 06, 2026 04:42 PM

हिमाचली खबर: इन दिनों बाजार में खूब तरबूजखरबूज आ रहे हैं। खरबूज का स्वाद तो अच्छा होता ही है, इसके बीज भी मिठाई बनाने से लेकर कई चीजों में काम आते हैं। अक्सर लोग इसे हाथों से छीलछीलकर निकालते हैं। इसमें बहुत ज्यादा समय लग जाता है। कई लोग इसे झंझट समझकर बीजों को फेंक देते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है आप बिना ज्यादा समय बर्बाद किए और कम मेहनत के भी यह काम कर सकते हैं वो भी घर में रखी मिक्सर ग्राइंडर से। जी हां, यह पढ़कर आपको थोड़ी हैरानी होगी। लेकिन आप मिक्सी में बीजों से गिरी को निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ेगी। आइए जानें इसका सही तरीका।

सबसे पहले करें ये काम

खरबूजे के बीज से गिरी निकालना चाहते हैं तो सबसे पहले खरबूजे को काट लें। इसे प्‍लेट में रखें। वहीं किसी चम्‍मच या चाकू की मदद से सारे बीज के गुच्‍छों को निकालते जाएं। इन्हें किसी बाउल में रख लें। बीजों पर लगे चिपचिपेपन को सा करने के लिए बाउल में पानी भर दें। इसे रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह बड़ी सी छलनी लें और रनिंग वॉटर के नीचे बीजों को हाथों से रगड़कर साफ करें। ऐसा करने से चिपचिपापन धीरेधीरे हट जाएगा और बीज ही बचेंगे।

इस तरह भी कर सकते हैं साफ

अगर आप ऊपर बताई प्रक्रिया में भी समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं तो खरबूज के बीजों को मिक्सर ग्राइंडर में भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना बस यह है कि बीजों को मिक्सर जार में डालें और थोड़ा पानी डालें। कम स्पीड पर थोड़ी देर के लिए इसे घूमा दें। ज्यादा पावर पर न चलाएं नहीं तो बीज के अंदर की गिरी टूट सकती है। इन्हें कटोरी में निकालकर रनिंग वॉटर के नीचे धो लें। इससे बीजों के ऊपर का चिपचिपापन हटा जाएगा।

मिक्सर ग्राइंडर में ऐसे निकालें खरबूज के बीजों की गिरी

रंजना गुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर खरबूज के बीज की गिरी निकालने की विधि साझा की। उन्होंने बताया कि सूखे खरबूजे के बीजों में थोड़ा सा पानी डालें। हल्का सा गीला करने के बाद 2 से 3 घंटे के लिए ढककर रख दें। इसके बाद एक कपड़ा लेकर इन बीजों को डालकर पोंछ लें। पानी में डालने से यह थोड़े फूल जाते हैं।

ऐसा करने 1 से 2 साल पुराने बीजों को भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। बीजों को कपड़े से पोंछकर पूरी तरह सूखा लें। अब इन्हें मिक्सर के जार में डाल दें। फिर सिर्फ 5 बार हल्काहल्का चलाना है। ऐसा करने से बीज हल्काहल्का खुल जाते हैं। इसे प्लेट में निकाल लें। इसे झटक लें। ऐसा करने से बीज की गिरी अलग होने लगेगी और छिलके अलग होने लगेंगे। यह प्रक्रिया आपको कई बार दोहरानी है। फिर बीजों को बिन लें।

यहां

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.