CSK Scenario for IPL 2026 Playoff: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराते ही चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी परवान चढ़ चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स को अब आगे बस करना ये है कि अपनी बाकी बचे मुकाबलों में भी जीत की लय को बरकरार रखना है. अगर वो ऐसा करती है कि तो फिर IPL के प्लेऑफ में एक बार फिर से पहुंचना उसके लिए आसान हो जाएगा.
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 मई को खेले मुकाबले में 8 विकेट से हराया. इस बड़ी जीत के साथ उसने पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर कब्जा जमा लिया है. CSK ने अब तक खेले 10 मैचों में 5 जीत दर्ज किए हैं और उसके खाते में 10 अंक हैं. वहीं अच्छी बात ये है कि उसका नेट रन रेट पॉजिटिव (0.151) है.
10 मुकाबले खेलने का मतलब है कि ग्रुप स्टेज पर उसे 4 मुकाबले अभी और खेलने हैं. अब अगर चेन्नई सुपर किंग्स ने वो चारों मुकाबले भी जीत लिए तो फिर IPL के प्लेऑफ में जाना उसका तय हो जाएगा. क्योंकि, 14 मैचों के बाद फिर उसके 18 अंक होंगे . लेकिन, अगर ऐसा ना हो. CSK अगले 4 में से एक मुकाबला हार भी जाए, फिर भी उसके प्लेऑफ में पहुंचने का चांस रहेगा. क्योंकि उस सूरत में 14 मैचों के बाद उसके 16 अंक होंगे. चेन्नई की टीम की सेहत पर असर तब पड़ेगा जब वो अगले 4 मैचों में 2 गंवा देंगे, जिससे उन्हें बचना है.
चेन्नई को अपने अगले 4 में से 2 मैच लगातार लखनऊ की टीम के खिलाफ खेलने हैं. वहीं एक मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से और एक गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है. IPL 2026 में SRH के खिलाफ खेला पिछला मुकाबला CSK हार गई थी, जो कि हैदराबाद में खेला गया था. इस बार टक्कर चेन्नई में होगी, जो कि सुपर किंग्स का गढ़ है. वहीं गुजरात टाइटंस ने CSK को उसके होम ग्राउंड चेपॉक पर जाकर इस सीजन की पहली भिड़ंत में हराया था, जिसका बदला इसे उस बार उसके घर में जाकर लेना है. अगर CSK ने ये कारनामे मैनेज कर लिए तो फिर प्लेऑफ की राह आसान हो जाएगी. उसे दूसरी टीमों के भरोसे फिर नहीं रहना होगा.
IPL 2026 के प्लेऑफ में अभी तक किसी भी टीम की जगह पक्की नहीं है. किसी के 4 तो किसी 5 मुकाबले बचे हैं. लेकिन, उन सबके बीच चेन्नई की टीम के प्लेऑफ में जाने का सबसे सिंपल रास्ता यही है कि वो अपने बाकी बचे सभी मुकाबले बस जीतते चले जाएं. इस सूरत में वो रिकॉर्ड 13वीं बार IPL प्लेऑफ में खेलते दिख सकते हैं.