अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव स्टारर 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. यह फिल्म पहले ही सफल हो चुकी है और अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. वहीं अब इसका टारगेट हिट फिल्मों की कैटेगिरी में शामिल होना है. चलिए यहां जान लेते हैं 'भूत बंगला' ने कितना मुनाफा कमा लिया है,
भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राजा शिवाजी और एक दिन के साथ-साथ धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस पर उतरने से टिकट खिड़कियों पर काफी टफ कंप्टीशन देखने को मिल रहा है.वहीं कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 18वें दिन 2.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इसी के साथ भारत में इसकी कुल 18 दिनों की कमाई बढ़कर 161.16 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं शुक्रवार से इसे संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' से भी कड़ी टक्कर मिलेगी. फिलहाल फिल्म की कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक कुल ग्रॉस कमाई 180.84 करोड़ रुपये है.
वही सैकनिल्क के आंकड़ों को मुताबिक फिल्म ने 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को टिकटों पर छूट का फायदा उठाते हुए 2.25 करोड़ कमाए हैं.
भूत बंगला ने कितना कमा लिया है मुनाफा?
बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला 120 करोड़ के बजट में बनी है. निर्माता बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने सिनेमाघरों में रिलीज के 18 दिनों में 41.16 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है. कोइमोई की मानें तो, कोई फिल्म तब हिट मानी जाती है जब वह अपनी इनवेस्टमेंट का दोगुना कमाती है, जो अक्षय कुमार की फिल्म के लिए 240 करोड़ होगा.
प्रॉफिट का कैल्कुलेशन कैसे करें
भूत बंगला स्टार कास्ट
बता दें कि भूत बंगला का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. वहीं फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तबू, परेश रावल, राजपाल यादव सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.