नोरा फतेही संग ठुमका लगाते दिखेंगे 'धुरंधर' के 'जमील जमाली', राकेश बेदी ने शेयर किया वीडियो
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क May 07, 2026 04:12 AM

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राकेश बेदी इन दिनों फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में उन्होंने 'जमील जमाली' का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया. अब राकेश बेदी ने पहली बार मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फहेती से हाथ मिलाया है. दोनों एक डांस वीडियो में एक साथ ठुमके लगाते हुए नजर आएंगे.

राकेश बेदी ने शेयर किया वीडियो
राकेश बेदी ने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग गाने का एक BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नोरा फतेही के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस शेयर करते दिखे रहे हैं. राकेश बेदी ने नोरा फतेही की तारीफ करते हुए कहा, 'आज मैं भारत के सबसे बड़े सितारों में से एक के साथ शूटिंग कर रहा हूं. सबसे बड़ी सेंसेशन, बेहतरीन एक्टर, बेहतरीन डांसर. कोई और नहीं, बल्कि नोरा फतेही.'

नोरा फतेही ने की राकेश बेदी की तारीफ 
फिर नोरा राकेश की एंट्री होती है और वो कहती हैं, 'हाय सर, हम बहुत खुश हैं कि आप हमारे साथ हैं.' जब राकेश ने कहा कि वो उनके साथ काम करके बहुत खुश हैं तो नोरा फतेही ने कहा, 'सर, आप कमाल कर रहे हैं. मैंने आपकी तरह काम करने की पूरी कोशिश की है. आपका डांस बहुत अच्छा है, आपने बहुत अच्छा किया. मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि सब लोग ये गाना देखें ताकि वे आपके डांस मूव्स देख सकें.'

:- 'जमील जमाली' की पॉपुलैरिटी से खुश हुए 'धुरंधर' के प्रोड्यूसर, राकेश बेदी को दिया इतने करोड़ का बोनस

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakesh Bedi (@therakeshbedi)

ये कितना झूठ बोलती है- राकेश बेदी
राकेश बेदी मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'ये कितना झूठ बोलती है.' इसके बाद नोरा जोर से हंस पड़ीं और कहा, 'नहीं, मैं सच-सच बोल रही हूं. मैं कह रही हूं कि सर ने कमाल कर दिया और इस गाने में बहुत अच्छी वाइब है. इस पर यकीन करने के लिए आपको ये गाना देखना ही पड़ेगा. हम बहुत एक्साइटेड हैं कि आप लोग इसे देखें. मुझे लगता है कि हर शादी में लोग ये गाना बजाएंगे.' 

राकेश बेदी और नोहा फतेही का लुक
वीडियो में राकेश बेदी ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जबकि नोहा फतेही रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. उन्होंने एक्सेसरीज़ के साथ अपने लुक को पूरा किया है. हल्के मेकअप और खुले बालों में उनका अंदाज और भी हसीन लग रहा है.

:- 'किसकी जेब में है…' 'धुरंधर' में 1 करोड़ बोनस की खबरों पर राकेश बेदी ने तोड़ी चुप्पी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.