इस जून में बॉक्स ऑफिस पर जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला होता दिखेगा. दरअसल जाह्नवी और राम चरण स्टारर फिल्म "पेड्डी" 4 जून को दर्शकों के सामने आएगी, वहीं वरुण की कॉमेडी फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" एक दिन बाद 5 जून को रिलीज हो रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्में के बीच कड़ी टक्कर दिखेगी. वहीं जाह्नवी और वरुण ने अपनी फिल्मों के क्लैश पर रिएक्शन दियाहै.
वरुण धवन की फिल्म से क्लैश पर जाह्नवी ने किया रिएक्ट
जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर करते हुए अपनी फिल्म 'बवाल' के को-एक्टर के साथ होने वाले मच अवेटेड बॉक्स ऑफिस क्लैश पर रिएक्शन दिया है. जाह्नवी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “लगता है हम भिड़ने वाले हैं यार वरुण धवन.”
View this post on Instagram
जाह्नवी के रिएक्शन का वरुण ने दिया जवाब
वहीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की को एक्टर जाह्नवी के रिएक्शन का जवाब देते हुए वरुण धवन ने लिखा, “ओह माय गॉड, तुम्हारे साथ तो कभी क्लैश होता ही नहीं और तुम वाऊ हो.”इसके अलावा, वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो को दोबारा शेयर करते हुए लिखा, “सिर्फ़ तुम्हारे साथ ही क्लैश होता है जाह्नवी कपूर, तुम पेड्डी में कमाल लग रही हो. अपनी दोस्त को देखने का बेसब्री से इंतज़ार है.”


कई बार बदली गई “है जवानी तो इश्क होना है” की रिलीज डेट
बता दें कि “है जवानी तो इश्क होना है” ओरिजनली 5 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने वाली थी. हालांकि, यश स्टारर “टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स” के मेकर्स द्वारा 4 जून को रिलीज़ की अनाउंसमेंट के बाद, वरुण धवन की फिल्म के मेकर्स ने रिलीज़ को 12 जून तक टालने का फैसला किया.
हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट बाद में 22 मई तय की गई थी, लेकिन अब आखिरकार यह अपनी ओरिजनल रिलीज डेट 5 जून को सिनेमाघरों में आ रही है. डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" में वरुण धवन ने लीड रोल प्ले किया हैं, साथ ही मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े फीमेल लीड में हैं. इनके अलावा, राकेश बेदी, मौनी रॉय, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मनीष पॉल भी फिल्म के सपोर्टिंग कलाकारों में शामिल हैं.
कई भाषाओं में रिलीज होगी पेड्डी
वहीं राम चरण और जाह्नवी स्टारर फिल्म "पेड्डी" में शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित "पेड्डी" तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी.