राज एंड डीके के निर्देशन में बन रही अनटाइटल्ड सुपरहीरो फिल्म की पिछले लंबे समय से चर्चा हो रही है. खास बात ये है कि सलमान खान इस फिल्म के हीरो हैं. वहीं, करीना कपूर खाथ के साथ लीड रोल को लेकर मेकर्स की बातचीत चल रही है. आए दिन इस फिल्म को लेकर नए-नए अपडेट्स सामने आते रहते हैं. अब खबर है कि मशहूर विजुअल इफेक्ट्स कंपनी Weta FX इस फिल्म के VFX पर काम कर सकती है.
सुपरहीरो फिल्म में Weta FX की एंट्री
जब से सलमान खान और राज एंड डीके के सुपरहीरो फिल्म के लिए साथ आने का ऐलान हुआ है, ये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे एक्साइटिंग प्रोजेक्ट्स में से एक बन गया है. एक सोर्स के मुताबिक, मशहूर VFX कंपनी Weta FX सलमान खान की राज एंड डीके के साथ आने वाली सुपरहीरो फिल्म का विजुअल इफेक्ट्स संभालने के लिए बातचीत कर रही है. यह स्टूडियो 'द एवेंजर्स', 'द बैटमैन', 'द लास्ट ऑफ अस' और 'मून नाइट' जैसे ग्लोबल प्रोजेक्ट्स में अपने बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है.
:- माथे पर तिलक, पगड़ी और मूछें... 'राजा शिवाजी' से सलमान खान का फर्स्ट लुक हुआ वायरल
बड़े स्तर पर बन रही ये फिल्म
राज एंड डीके इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं और उनका पूरा ध्यान इसे ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने पर है. अगर ये कोलैबोरेशन पक्का हो जाता है, तो फिल्म एक बिल्कुल अलग ही लेवल पर पहुंच जाएगी. 'द फैमिली मैन', 'फर्जी' और 'सिटाडेल: हनी बनी' जैसे सुपरहिट शोज देने के बाद अब राज एंड डीके बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने जा रहे हैं. वहीं, माइथ्री मूवी इस फिल्म को प्रोड्यूसर कर रहा है.
EXCLUSIVE:
— Being Krishna 🚬 (@DevilBoy2712) May 5, 2026
Weta FX is in talks to handle the VFX for Raj & DK’s upcoming superhero film starring Salman Khan! 🔥🤯
The studio is known for delivering top-tier work in global projects like The Avengers, The Batman, The Last of Us, and Moon Knight—which hints at a massive visual… pic.twitter.com/E1TYrM7YBB
करीना कपूर से चल रही बातचीत
वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर नजर आ सकती है. उन्होंने अभी तक फिल्म को साइन नहीं किया है, लेकिन बातचीत पॉजिटिव डायरेक्शन में चल रही हैं और वो भी फिल्म का पार्ट बनना चाहती हैं.
पांचवीं फिल्म के लिए साथ आएंगे सलमान खान और करीना कपूर!
अगर इस फिल्म के लिए करीना का नाम कंफर्म होता है तो ये सलमान के साथ उनकी पांचवीं फिल्म होगी. इससे पहले दोनों 'बजरंगी भाईजान', 'मैं और मिसेज खन्ना' और 'बॉडीगार्ड' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. इसके अलावा करीना ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग 2' के लिए डांस नंबर फेविकोल किया था.