Mahindra की बड़ी तैयारी! अगले साल लॉन्च होंगी 5 धांसू SUVs, EV भी शामिल
TV9 Bharatvarsh May 09, 2026 01:43 PM

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में भारतीय बाजार के लिए 16 नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने की घोषणा की है, जो 2031 तक बाजार में आने वाले हैं. आने वाली रेंज में 10 ICE-पावर्ड वाहन और 6 इलेक्ट्रिक वाहन शामिल होंगे. वहीं, भारतीय वाहन निर्माता कंपनी 2026 में पांच नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनमें स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक के फेसलिफ्ट, थार का फेसलिफ्ट, विजन एस सबकॉम्पैक्ट SUV और B 07 इलेक्ट्रिक SUV शामिल हैं. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन/स्कॉर्पियो क्लासिक फेसलिफ्ट

2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक के फेसलिफ्ट मॉडल आने वाले महीनों में सड़कों पर उतरने की उम्मीद है. दोनों मॉडलों में मामूली डिज़ाइन परिवर्तन और फीचर अपग्रेड होने की संभावना है, जबकि उनके इंजन ऑप्शन वहीं रहेंगे.

नई स्कॉर्पियो एन में नया ग्रिल, रीडिजाइन किए गए हेडलैंप, अपडेटेड बंपर और नए 19-इंच अलॉय व्हील होंगे. एसयूवी में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिल सकता है. हाई कैटरी वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ का ऑप्शन भी मिल सकता है.

महिंद्रा थार फेसलिफ्ट

2026 महिंद्रा थार 3-डोर फेसलिफ्ट, जिसमें थार-रॉक्स से इंस्पायर अपडेट्स होंगे, इस साल के आखिरी में लॉन्च होने की संभावना है. उम्मीद है कि ये एसयूवी थार रॉक्स से फ्रंट ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ गोलाकार हेडलाइट्स, अलॉय व्हील्स और बंपर डिजाइन को अपनाएगी.

एसयूवी के इंटीरियर में मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मौजूदा 1.5 लीटर डीजल, 2.0 टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर एमहॉक डीजल इंजन को ही फेसलिफ्टेड वर्जन में बरकरार रखे जाने की उम्मीद है.

महिंद्रा विजन एस

महिंद्रा विजन एस कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन 2026 के आखिरी में लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी लॉन्चिंग 2027 की शुरुआत में होगी. ये ब्रांड का पहला मॉडल होगा जो बिल्कुल नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा और इसमें दमदार स्टाइलिंग होगी. एसयूवी में एक बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेवल 2 ADAS और कई अन्य फीचर्स हो सकते हैं. इंजन की बात करें तो, विजन एस में 1.5 लीटर टर्बो डीजल और 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Hyundai ने चुपचाप बंद किए कई मॉडल्स! क्या जल्द आने वाली है नई फेसलिफ्ट SUV

कम कीमत में प्रीमियम टच! Maruti Eeco Star Edition लॉन्च, स्टाइल और फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

महिंद्रा बीई 07

महिंद्रा बीई 07 मिडसाइज़ इलेक्ट्रिक एसयूवी की अभी टेस्टिंग चल रही है और इसके 2026 के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है. लॉन्च होने पर, ये हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, मारुति ईविटारा, एमजी जेडएस ईवी और आने वाली टाटा सिएरा ईवी को टक्कर देगी. बीई6 और एक्सईवी 9ई की तरह, बीई 07 भी इंग्लो प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी पैक के ऑप्शन उपलब्ध हो सकते हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.