आज थलपति विजय लेंगे CM पद की शपथ, बन रहे खास योग, क्या तय करेंगे तमिलनाडु की किस्मत, देखें पूरा पंचांग
जागृति सोनी बरसले May 09, 2026 02:42 PM

Hindi Panchang, 9 मई 2026: आज 9 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और शनिवार है. इस दिन कालाष्टमी भी मनाई जा रही है. आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में नई सरकार के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा. तमिलनाडु में विजय थलपति सीएम पद की शपथ लेंगे तो वहीं बंगाल में जहां बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी की ताजपोशी होगी. 

तमिलनाडु में TVK पार्टी के चीफ विजय थलपति 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. मुहूर्त चिंतामणि के अनुसार इस दिन चंद्रमा मकर राशि में संचरण करेगा. मकर राशि शनि की राशि मानी जाती है, जो प्रशासन, अनुशासन, शासन और संगठन क्षमता का कारक है. राजनीतिक शपथ ग्रहण के लिए चंद्रमा का स्थिर और कर्मप्रधान राशि में होना शुभ माना जाता है. इसके अलावा शपथ का जो समय है वो राहुकाल रहित रहेगा.  यदि चंद्रमा शुभ स्थिति में हो और राहुकाल से बचकर कार्य आरंभ किया जाए, तो सफलता और स्थिरता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती है. 

9 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 9 May 2026)

तिथि

सप्तमी (8 मई 2026, दोपहर 12.21 - 9 मई 2026, दोपहर 02.02)

वार शनिवार
नक्षत्र श्रवण
योग शुक्ल, सर्वार्थ सिद्धि योग
सूर्योदय सुबह 5.36
सूर्यास्त
शाम 7.00
चंद्रोदय
सुबह 1.19, 10 मई
चंद्रोस्त
सुबह  11.22
चंद्र राशि
मकर
सूर्य राशि मेष
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 7.15 - सुबह 8.56
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 7.01 - रात 8.20
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 8.56 - सुबह 10.37
यमगण्ड काल दोपहर 1.59 - दोपहर 3.39
आडल योग रात 11.24 - सुबह 5.34, 10 मई
गुलिक काल
सुबह 5.34 - सुबह 7.15

सूर्य मेष
चंद्रमा मकर
मंगल मीन
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र वृषभ
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

8 मई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

  1. मेष राशि (Aries)- कामकाज में व्यस्तता रहेगी, लेकिन पुराने प्रयास सफल होंगे. ऑफिस में बहस से बचें. शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
  2. वृषभ राशि (Taurus) - नए कार्यों और योजनाओं के लिए दिन शुभ है. वैवाहिक जीवन रोमांटिक रहेगा.शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
  3. मिथुन राशि (Gemini) - मानसिक तनाव और हल्की कमजोरी रह सकती है. आमदनी अच्छी रहेगी. शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
  4. कर्क राशि (Cancer)- व्यापार में लाभ होगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें. पार्टनर की चिंता हो सकती है. शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7
  5. सिंह राशि (Leo)- सम्मान और आय में वृद्धि के योग हैं. कामकाज में सफलता मिलेगी. शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
  6. कन्या राशि (Virgo) - काम में रुकावट से तनाव बढ़ सकता है, लेकिन बुद्धिमानी से सफलता मिलेगी.शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6
  7. तुला राशि (Libra) - परिवार में सुख रहेगा, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं. बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें. शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8
  8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- नौकरी और करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
  9. धनु राशि (Sagittarius) - यात्रा से बचें और सेहत का ध्यान रखें. ऑफिस में आपकी समझदारी काम आएगी. शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
  10. मकर राशि (Capricorn) - करियर में सफलता और बदलाव के योग हैं. प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा. शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10
  11. कुंभ राशि (Aquarius) - रुके हुए काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार में खुशियां रहेंगी.शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11
  12. मीन राशि (Pisces)- आय बढ़ेगी और काम में सफलता मिलेगी. रिश्तों में गलतफहमियां दूर होंगी. शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12

आज का उपाय 

शनिवार को किसी भी शुभ कार्य करने से पहले गणेश जी का स्परण करें और जरुरतमंदों को दान दें. 

आज का लकी कलर 

काला, नीला रंग शुभ होगा

Weekly Rashifal 10-16 May 2026: इन 7 दिनों में पांच राशियों की पलटेगी किस्मत, मेष-मीन तक साप्ताहिक राशिफल देखें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.